IND vs ENG दूसरे टेस्ट मुकाबले में यह रहेगी भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन – भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम की पूरी कोशिश होगी कि वह इस सीरीज में वापसी करते हुए सीरीज को बराबर करें। वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम इस सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाना चाहेगी। हालांकि दूसरे टेस्ट मुकाबले से पहले भारतीय कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा के सामने प्लेइंग 11 को चुनने की कड़ी चुनौती होगी। दरअसल पहले टेस्ट मुकाबले में रविंद्र जडेजा चोटिल हो गए थे। ऐसे में उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल करना होगा।
साथ ही पहले मुकाबले में केएल राहुल भी चौटिल हो गए थे। ऐसे में भारतीय सिलेक्टर्स ने रविंद्र जडेजा और केएल राहुल की जगह सरफराज खान और सौरभ कुमार तथा वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है। हालांकि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा किन्हे प्लेइंग इलेवन में शामिल करते हैं।
रविंद्र जडेजा और केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के सामने श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल का लगातार खराब फार्म भी समस्या बना हुआ है। दरअसल पिछले टेस्ट मुकाबले में दोनों ही बल्लेबाजों ने टीम को निराश किया था। अब यह सवाल उठता है कि क्या दूसरे टेस्ट मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा इन्हें बाहर रख सकते हैं। दरअसल शुभमन गिल की बात की जाए तो उन्होंने अपनी पिछली 11 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है वहीं अय्यर भी पिछले 10 पारियों में अर्धशतक लगाने में नाकामयाब रहे हैं। ऐसे में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखकर नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।
दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, आर अश्विन, रजत पाटीदार/सरफराज खान, कुलदीप यादव/वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह।
