Infinix-Hot-12

Infinix Smart 8 Plus स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगी 6000 mAh बैटरी – हाल ही में Infinix Smart 8 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन Infinix Smart 8 Plus को लांच कर दिया है। यह स्मार्टफोन 500 nits की ब्राइटनेस के साथ 6.6 इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है तथा इसमें 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा भी मिलता है। आइए अब हम आपको इस स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Infinix Smart 8 Plus स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 720 x 1612 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.6 इंच की IPS LCD डिस्पले पंच होल डिजाइन के साथ आती है। साथ ही इस स्मार्टफोन में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट और 500 nits की ब्राइटनेस भी मिलती है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा तथा रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा AI लेंस के साथ उपलब्ध कराया गया है। यह स्मार्टफोन Helio G36 चिपसेट के साथ आता है।

इसमें आपको 4GB रैम और 64GB तथा 128GB स्टोरेज मिलती है। साथ ही स्टोरेज को आप माइक्रो एसडी कार्ड द्वारा बड़ा भी सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ मिलती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा रहा है। यह स्मार्टफोन Android 13 Go पर कार्य करता है तथा इसकी डाइमेंशन 163.65x 75.7 x 8.95mm और वजन 240 ग्राम है।

Infinix Smart 8 Plus कीमत और कलर

Infinix Smart 8 Plus की कीमत का कंपनी ने अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया है। वही कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Galaxy White, Timber Black और Shiny Gold कलर में उपलब्ध है। आपको बता दे की कुछ दिन पहले लांच हुए Infinix Smart 8 की कीमत 8500 रुपए रखी गई थी। वहीं उम्मीद कर जा रही है कि Infinix Smart 8 Plus की कीमत भी इसी के आसपास रखी जा सकती है।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है