हाल ही में Infinix ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Infinix Zero 5G 2023 लॉन्च किया है। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने अपना Zero 5G स्मार्टफोन पेश किया था। Infinix Zero 5G 2023 उस स्मार्टफोन का सक्सेसर है। 6.8 इंच की आईपीएस डिस्प्ले infinix के इस नए स्मार्टफोन में देखने को मिलती है। ट्रिपल कैमरा इस स्मार्टफोन में उपलब्ध कराया गया है। वही Zero 5G 2023 में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 1080 5G SoC प्रोसेसर मिलता है। आइए अब हम आपको स्मार्टफोन के खास फीचर्स तथा कीमत आदि के बारे में बताते हैं।
Infinix Zero 5G 2023 की प्राइस
Infinix ने अभी तक इस स्मार्टफोन की प्राइस के बारे में जानकारी नहीं दी है। Infinix Zero 5G 2023 स्मार्टफोन कोरल ऑरेंज, सबमरीनर ब्लैक और पर्ल व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलता है। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन से पहले फरवरी में Infinix Zero 5G को लॉन्च किया था। जिसे स्काई लाइट ऑरेंज और कॉस्मिक ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया था। इस स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की प्राइस 19,999 रुपए थी। उम्मीद है कि इस स्मार्टफोन के आधार पर Infinix Zero 5G 2023 की प्राइस भी रखी जा सकती है।
Infinix Zero 5G 2023 के फीचर्स तथा स्पेसिफिकेशंस
यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड XOS 12 पर कार्य करता है। वही यह एक डुअल नैनो सिम स्मार्टफोन है। 6.78 इंच की आईपीएस डिस्प्ले फोन में दी गई है। जिसका रेजोल्यूशन 1080×2460 पिक्सल है। वही इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 5GB एक्सपेंडेबल रैम सपोर्ट के साथ 8GB रैम दी गई है। इसके अलावा स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 1080 5G चिपसेट तथा Mali-G68 MC4 GPU दिया गया है।
कैमरा डिपार्टमेंट की बात की जाए तो स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमे की क्वाड रियर फ्लैश भी मिलता है। स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा 50MP का तथा 2 कैमरे 2MP के और दिए गए हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह फोन 4K वीडियो 30fps पर शूट कर सकता है। 256GB की इंटरनल स्टोरेज स्मार्टफोन में उपलब्ध है जिसे 256GB तक एसडी कार्ड की सहायता से और बढ़ाया जा सकता है।
Infinix Zero 5G 2023 में कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट, Bluetooth, Wi-Fi 6 a/b/g/n/ac/ax, GPS, 5G, OTG, 3.5mm हेडफोन जैक और FM रेडियो दिया गया है। वही स्मार्टफोन में ई-कम्पास, जी-सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर्स मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। बैटरी लाइफ की बात की जाए तो इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAh की बैटरी दी गई है। जो कि 32 घंटे का टॉकटाइम ऑफर करती है। डिवाइस का वजन 201 ग्राम तथा डायमेंशन 168.73×76.53×8.9mm है।
