IPL 2024 से बाहर हो गए ये 8 बड़े खिलाड़ी, लिस्ट में शमी का नाम भी शामिल – IPL 2024 22 मार्च से शुरू होने वाला है। लीग का पहला मैच 22 मार्च को चेपॉक के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु तथा चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। हालाकि, आईपीएल शुरू होने से पहले कई टीमों को बड़े झटके लगे हैं।
बता दे की 2024 आईपीएल सीजन से अभी तक कुल 7 खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। जिनमें से चार खिलाड़ी अपने निजी कारणों के चलते लीग से बाहर हो गए तथा तीन खिलाड़ी चोट लगने के करण बाहर हो गए हैं। जिसके बाद फ्रेंचाइजी काफी दुखी हैं। क्योंकि फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम के कांबिनेशन को देखते हुए, उन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया था। परंतु अब वह IPL 2024 में नहीं खेल पाएंगे। आईए अब हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो IPL 2024 से बाहर हो गए।
IPL 2024 से बाहर होने वाले खिलाड़ी
मैथ्यू वेड
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड 25 मार्च को होने वाले गुजरात टाइटंस के पहले मैच में नजर नहीं आएंगे। दरअसल मैथ्यू वेड 21 से 25 मार्च तक तस्मानिया के लिए शेफील्ड शील्ड का फाइनल खेलेंगे।
मोहम्मद शमी
साल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मोहम्मद शमी IPL 2024 से बाहर हो गए हैं। बता दे की शमी को वनडे वर्ल्ड कप के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। इसके बाद लंदन में उनके पैर की सर्जरी हुई। हालांकि, गुजरात टाइटंस ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का कोई ऑफिशियल अनाउंस नहीं किया है।
प्रसिद्ध कृष्णा
भारत की तरफ से खेलने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा लगातार आईपीएल के दूसरे सीजन से भी बाहर हो चुके हैं। बता दे की प्रसिद्ध कृष्णा क्वाड्रिसेप्स टेंडन की सर्जरी के बाद से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है।
मार्क वुड
ईसीबी ने मार्क वुड को इंग्लैंड के घरेलू सत्र तथा t20 वर्ल्ड कप से पहले वर्कलॉड को देखते हुए IPL 2024 से बाहर जाने के लिए कहा है। बता दे कि IPL 2024 में उनके स्थान पर वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ को टीम में शामिल कर लिया गया।
हेरी ब्रुक
इंग्लैंड की तरफ से खेलने वाले हैरी ब्रुक IPL 2024 सीजन से अपना नाम वापस ले चुके है। वह जनवरी के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। बता दे की भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से भी उन्होंने खेलने से मना कर दिया था। हालाकि दिल्ली कैपिटल ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंस नहीं किया है।
जेसन रॉय
इंग्लैंड टीम की तरफ से खेलने वाले बेहतरीन बल्लेबाज जेसन रॉय ने अपने निजी कारणों की वजह से 2024 के आईपीएल लिस्ट से अपना नाम हटवा दिया है। बता दे की जेसन रॉय विश्व के t20 रेकिंग में नंबर दो पर आते हैं।
गस एटकिंसन
इंग्लैंड की तरफ से खेलने वाले इस तेज गेंदबाज को kkr ने 2024 के आईपीएल ऑक्शन में खरीद लिया था। हालांकि, एटकिंसन ने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में अपना नाम लिस्ट से हटवा लिया है। क्योंकि एटकिंसन को ईसीबी ने वर्कलोड को मैनेज करने के लिए NOC नही दिया था। बता दे की IPL में एटकिंसन के रिप्लेसमेंट की जगह तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा होंगे। जिन्हें हाल ही में kkr ने अपने टीम में शामिल किया है।
डेवोन कॉन्वे
न्यूजीलैंड की ओर से खेलने वाले बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को अंगूठे में चोट लग गई थी। जिसके कारण उन्हें क्रिकेट से सात आठ सप्ताह दूर रहने के लिए कहा गया है। चेन्नई सुपर किंग CSK ने डेवोन कॉन्वे के रिप्लेसमेंट को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।







