IPL 2024

IPL 2024 का शेड्यूल हुआ जारी, CSK और RCB के बीच खेला जाएगा पहला मैच – IPL 2024 का शेड्यूल जारी हो चुका है। क्रिकेट फैंस द्वारा काफी लंबे समय से आईपीएल शेड्यूल का इंतजार किया जा रहा था जो कि अब पूरा हो गया है। आईपीएल 2024 का आयोजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। जिसमें आईपीएल का पहला मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और फाफ डु प्लेसिस की रॉयल चैलेंज बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। बता दे कि यह मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। आईपीएल का शुरुआती मुकाबला रात 8:00 बजे से शुरू होगा तो वही बाकी के मुकाबले दोपहर 3:30 या 7:30 बजे से शुरू होंगे।

दरअसल चुनाव को देखते हुए आईपीएल ने शुरुआती 21 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है। इस दौरान 22 मार्च से लेकर 7 अप्रैल तक का शेड्यूल ही जारी किया गया है। इस दौरान 10 शहरों में 21 मैच खेले जाएंगे। वहीं चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद बाकी मैचों का शेड्यूल जारी किया जाएगा। आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला 26 में को खेले जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने बताया कि IPL 2024 का आयोजन 22 मार्च से शुरू होगा। हालांकि इसके लिए अभी आधा शेड्यूल ही जारी किया जा रहा है। आईपीएल का बाकी शेड्यूल चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद आएगा।

आईपीएल 2024 के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल

  1. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 22 मार्च – चेन्नई, रात 8.00 बजे
  2. पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 23 मार्च – मोहाली, दोपहर 3.30 बजे
  3. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 23 मार्च – कोलकाता, शाम 7.30 बजे
  4. राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 24 मार्च – जयपुर, दोपहर 3.30 बजे
  5. गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, 24 मार्च – अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
  6. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स, 25 मार्च – बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
  7. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 26 मार्च – चेन्नई, शाम 7.30 बजे
  8. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, 27 मार्च – हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
  9. राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 28 मार्च – जयपुर, शाम 7.30 बजे
  10. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 29 मार्च – बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
  11. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, 30 मार्च – लखनऊ, शाम 7.30 बजे
  12. गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 31 मार्च – अहमदाबाद, दोपहर 3.30 बजे
  13. दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 31 मार्च – वाइजैग, शाम 7.30 बजे
  14. मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 1 अप्रैल – मुंबई, शाम 7.30 बजे
  15. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2 अप्रैल – बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
  16. दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 3 अप्रैल – वाइजैग, शाम 7.30 बजे
  17. गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स, 4 अप्रैल – अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
  18. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 5 अप्रैल – हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
  19. राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 6 अप्रैल – जयपुर, शाम 7.30 बजे
  20. मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 7 अप्रैल – मुंबई, दोपहर 3.30 बजे
  21. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 7 अप्रैल – लखनऊ, शाम 7.30 बजे
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।