IRCTC ने Swiggy के साथ की डील, अब चलती ट्रेन में मिलेगा खाना – कई बार ट्रेन में सफर करते हुए यात्रियों को दो या दो से अधिक दिन भी हो जाते हैं। ऐसे में सभी यात्री घर के खाने को बेहद ज्यादा याद करते हैं। दरअसल ज्यादातर यात्री ट्रेन पैंट्री में मिलने वाले खाने से बेहद नाखुश रहते हैं। ऐसे यात्रियों के लिए इस समय IRCTC द्वारा एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल IRCTC भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने फूड डिलीवरी ऐप Swiggy के साथ साझेदारी की है। जिसके बाद अब Swiggy का खाना ट्रेन में भी उपलब्ध हो पाएगा। यानी कि यात्रीगण अब Swiggy से ट्रेन में भी खाना मंगवा पाएंगे।
हाल ही में IRCTC ने Swiggy के साथ डील की है। जिसके अंतर्गत यात्रीगण ट्रेनों के अंदर बैठकर भी Swiggy से खाना मंगवा पाएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार अभी इस की शुरुआत 4 रेलवे स्टेशनों से की जा रही है। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो आईआरसीटीसी जल्द ही ज्यादा से ज्यादा रेलवे स्टेशनों पर Swiggy से खाना मंगवाने की सुविधा लागू कर देगी। जिससे की ट्रेन में सफर करने वाले यात्री अपने पसंदीदा और स्वादिष्ट खाने का आनंद ले पाएंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जिन चार स्टेशनों पर Swiggy का खाना मिलने जा रहा है उनमें बेंगलुरु, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर और विशाखापट्टनम के रेलवे स्टेशन शामिल किए गए हैं। आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि चलती ट्रेन में Swiggy से खाना कैसे आर्डर किया जा सकेगा। आइए अब हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
ट्रेन में कैसे पहुंचेगा Swiggy का खाना
- सबसे पहले कस्टमर को आईआरसीटीसी के पोर्टल पर जाकर PNR भरना होगा।
- वहीं इसके बाद आपको लिस्ट में कुछ आउटलेट्स दिखाई देंगे इनमें से आपको किसी एक को चुनना है।
- वहीं इसके बाद में आप अपनी पसंद का खाना चुनकर ऑर्डर कर सकते हैं।
- ऑर्डर के लिए कैश ऑन डिलीवरी और ऑनलाइन पेमेंट जैसे आप्शन उपलब्ध होंगे।
आपको बता दे कि यह पहली बार नहीं है जब IRCTC किसी फूड डिलीवरी एप के साथ साझेदारी करने जा रहा है। दरअसल इससे पहले भी आईआरसीटीसी ने जोमैटो Zomato के साथ इस प्रकार की डील की थी। जिसके तहत कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और दिल्ली जैसे रेलवे स्टेशनों पर जोमैटो फूड डिलीवरी ऐप से खाना मंगवाया जा सकता है।
