हाल ही में रिलायंस जियो तथा एयरटेल ने देश में 5G नेटवर्क को पेश कर दिया हैं, अन्य शहरों में भी 5G नेटवर्क लाने का प्लान टेलीकॉम कंपनियां बना रही हैं। दोनों ही कंपनियां यूजर्स को हाई स्पीड इंटरनेट प्रदान करने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में उपयोगकर्ताओं को यह पता होना चाहिए कि दोनों कम्पनी में क्या कुछ अलग हैं तथा किस तरह के इसमें फायदे हो सकते हैं। एयरटेल तथा रिलायंस जियो की 5जी रोलआउट को लेकर अलग-अलग स्ट्रेटजी हैं। आज हम आपको रिलायंस जिओ के 5G तथा एयरटेल के 5G के बीच बताने जा रहे हैं।
Jio 5G vs Airtel 5G: टेक्नोलॉजी
रिलायंस जियो तथा एयरटेल दोनों ही कंपनियां अलग-अलग टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रही है जिसे लेकर कई दिनों से निरंतर चर्चाएं की जा रही है। बता दें कि एयरटेल तथा रिलायंस जियो की 5G रोलआउट स्ट्रेटजी काफी अलग-अलग हैं। एयरटेल 5G NSA (नॉन-स्टैंडअलोन) तथा रिलायंस जियो SA (स्टैंडअलोन) लॉन्च कर रहा हैं। 4G कोर की आवश्यकता 5G SA को नहीं होती हैं तथा एक इंडीपेंडेंट इंफ्रास्ट्रक्चर इसमें उपलब्ध होता हैं तथा 4G कोर पर 5G NSA निर्भर करता हैं। काफी अच्छी स्पीड दोनों प्रदान करते हैं परन्तु ऐसे उपयोग के मामलों को 5G SA चालु कर सकता हैं जो कि 5G NSA नहीं कर सकता।
रिलायंस जियो 5G vs एयरटेल 5G के शहर:-
ज्यादातर एक ही शहरों को रिलायंस जियो तथा एयरटेल दोनों अपना निशाना बना रहे हैं जिसमे चेन्नई, दिल्ली, वाराणसी, कोलकाता तथा मुंबई समेत 5 शहरों में जियो की 5G नेटवर्क सर्विस मौजूद हैं। इसके अलावा जियो फ्री 5G बेस्ड वाई-फाई सर्विस नाथद्वारा में दे रहा हैं वही बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली, नागपुर, वाराणसी, सिलीगुड़ी तथा चेन्नई समेत 8 शहरों में एयरटेल की 5जी नेटवर्क सर्विस उपलब्ध हैं। दोनों ही टेलीकॉम कंपनिया साल के अंत तक देश के सभी शहरों में 5G नेटवर्क को पहुंचाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि अभी जियो ने केवल 5 शहरों में अपने 5जी सर्विस शुरू की है वही एयरटेल ने अपने 5जी सर्विस को 8 शहरों तक पहुंचा दिया है।
Jio 5G vs Airtel 5G: स्मार्टफोन सपोर्ट
अब देश के ज्यादातर 5G डिवाइसेज द्वारा रिलायंस जियो तथा एयरटेल के 5G नेटवर्क सपोर्ट करते हैं तथा जिस डिवाइस ने इसका सपोर्ट अभी तक नहीं किया हैं उन्हें ओटीए (ओवर-द-एयर) अपडेट पहले से ही मिल रहा हैं या आने वाले समय में मिल सकता हैं। भारत में 5G नेटवर्क को डिवाइस सपोर्ट करना प्रारंभ कर देंगे तथा भारत में अभी तक 5G को सपोर्ट करने के लिए iPhone को अपडेट नहीं मिला हैं। दिसंबर में भारत के मार्केट में 5G के लिए Apple के डिवाइसेज के लिए सपोर्ट प्रारंभ होने की आशा हैं।
