जी हां दोस्तों अगर आप भी पूरे साल की वैधता वाले प्रीपेड प्लान की खोज में है तो हम आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन लेकर आए हैं। भारत की मशहूर टेलीकॉम कंपनी Jio मात्र 2,999 रुपये में 1 साल तक का प्रीपेड प्लान प्रदान करती है। हम आपको इस पोस्ट में Jio के 2,999 रुपए के साल भर तक डाटा प्रोवाइड करने वाले प्रीपेड प्लान की तुलना Airtel और Vodafone Idea के प्लान से भी करके बताएंगे कि आखिर Jio के इस प्लान में आपको क्या कुछ खास मिलता है। तो अब हम इन सभी प्रकार के सालाना वैधता वाले प्रीपेड प्लान के बारे में जानते हैं:-
Jio Rs 2,999 Annual Plan: Jio द्वारा प्रदान किए जाने वाले 2,999 रुपये के प्लान के बारे में बात करें तो इसमें आपको 2.5GB डाटा प्रतिदिन मिलता है। इस प्लान की वैधता कुल 365 दिनों तक की है| कुल डेटा की बात करें तो कुल मिलाकर यूजर को 912.5GB हाई स्पीड डाटा प्रदान किया जाता है। साथ ही अगर आपका हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म हो जाती है तो इसके बाद आपके इंटरनेट की स्पीड करीब 64 Kbps तक कम हो जाती है। वॉइस कॉलिंग के बारे में बताएं तो इस प्लान में आपको 365 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान की जाती है, इसी के साथ आपको इस प्लान में 100 SMS प्रतिदिन दिए जाते हैं। Jio Annual Plan के अन्य फायदों के लिए इस प्लान में यूजर को Jio Apps जैसे कि Jio TV, Jio Cinema, savan आदि एप्स का फ्री एक्सेस दिया जाता है।
Airtel Rs 3,359 Annual Plan: Airtel के 3,359 रुपये वाले प्लान में आपको 2.5GB डाटा प्रतिदिन दिया जाता है। इस प्लान की वैधता के बारे में बात की जाए तो इसमें यूजर को 365 दिनों की वैधता मिलती है। कॉल पर बात करने के लिए आपको इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसी के साथ एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इसके अलावा Airtel Annual Plan के अन्य फायदों की बात करें तो इसमें आपको 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, 1 साल के लिए Prime Video Mobile Edition, Apollo 24|7 Circle, FASTag पर 100 रुपये कैशबैक और इसी के साथ साथ फ्री Hellotune और Wynk Music Premium फ्री मिलता है।
VI (Vodafone Idea) Rs 3,099 Annual Plan: Vodafone Idea के 3,099 रुपये वाले प्लान में आपको 2GB डाटा प्रतिदिन यूज़ करने को मिलता है। इस प्लान में आपको 75GB अतिरिक्त डाटा भी प्रदान किया जाता है। इस प्लान की वैधता भी कुल 365 दिनों की मिलती है। इसी के साथ साथ हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद भी आपको 64Kbps तक स्पीड प्राप्त हो जाती है। इस प्लान में आपको साल भर के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। SMS के लिए इस प्लान में रोजाना 100 SMS/day मिलते हैं। इसके अलावा इस प्लान के बाकी कई बेनिफिट के बारे में जाने दो इसमें आपको1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ Vi Movies & TV VIP एक्सेस दिया जाता है। साथ ही अगर हम Vodafone Idea की बात कर रहे हैं तो इसकी एक और बेहतरीन सेवा रात 12 बजे से लेकर सुबर 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा भी आपको इस प्लान में देखने को मिलती है। इसी के साथ आपको weekend data rollover यानी कि सोमवार से शुक्रवार तक का बचा हुआ डाटा वीकेंड(शनिवार और रविवार) पर इस्तेमाल करने के लिए मिल जाता है। वहीं Vodafone Idea की तरफ से यूजर्स को 2GB डाटा तक हर महीने बैकअप की तरह दिया जाता है।
