Starlink

Jio Platforms लॉन्च कर सकती है सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस – खबर आ रही है कि तो Jio Platforms जल्द ही देश में सैटलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च कर सकती है। दरअसल टेलीकॉम से लेकर पेट्रोलियम तक के बिजनेस से जुड़ी रिलायंस इंडस्ट्री की Jio Platforms ने लक्जमबर्ग की SES के साथ ज्वाइंट वेंचर Orbit Connect बनाया है। इस दौरान एलोन मस्क की starlink और ई-कॉमर्स टेक्नोलॉजी कंपनी Amazon की एक यूनिट ने भी देश में सैटलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च करने के लिए परमिशन मांगी है। दरअसल इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर IN-SPACe से Orbit Connect को इसके लिए अप्रूवल भी मिल गया है।

इसके बाद देश के आसमान में सैटेलाइट को Orbit Connect ऑपरेट कर पाएंगे हालांकि इस सर्विस को शुरू करने से पहले कंपनी को टेलीकॉम डिपार्टमेंट से अप्रूवल करवाना होगा। Pawan Goenka जो कि IN SPACe के चेयरमैन है उन्होंने Reuters को बताया कि हाई स्पीड सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस के लिए एक अन्य कंपनी Inmarsat को भी अप्रूवल मिल गया है।

अमेजॉन की Kuiper और Starlink ने भी इसके लिए आवेदन किया है। दरअसल पिछले साल Bharti Enterprises से जुड़ी Eutelsat को इस सर्विस के लिए अप्रूवल मिल गया था। इसके बाद अगले 5 वर्षों में देश का सेटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस मार्केट 36% प्रतिवर्ष की दर से बढ़कर लगभग 1.9 अरब तक पहुंच सकता है। इस दौरान अमेजॉन Kuiper में लगभग 10 अरब डॉलर का इन्वेस्टमेंट करने की योजना बना रहा है।

हालांकि आपको बता दे की सैटलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए टेलीकॉम कंपनी को सिक्योरिटी क्लीयरेंस लेने के अलावा और भी कई मिनिस्ट्री से अप्रूवल लेने होंगे। जिसके बाद ही वह सैटलाइट इंटरनेट सर्विस को शुरू कर सकते हैं। दरअसल पिछले साल इंडिया मोबाइल कांग्रेस में जियो ने बताया था कि उसने चार क्षेत्रों में अपने JioSpaceFiber सर्विस को पहुंचा दिया है। जिनमें छत्तीसगढ़ में कोरबा, गुजरात में गिर, असम में जोरहाट और उड़ीसा में नवरंगपुर है। आपको बता दे की सैटलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए स्पेक्ट्रम देने में लाइसेंसिंग का प्रोसेस रह सकता है। हालांकि सर्विस देने वाली कंपनियों को इस दौरान स्पेक्ट्रम के लिए बीड नहीं देना होगा। विदेशी इंटरनेट सर्विस कंपनियों ने इस स्पेक्ट्रम के लिए लाइसेंस देने की योजना का आग्रह किया था। दरअसल इन कंपनियों का कहना है कि यदि भारत में इसके नीलामी होती है तो अन्य देशों में भी इस व्यवस्था को लागू किया जाना चाहिए जिससे इन कंपनियों की कास्ट में बढ़ोतरी होगी।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।