50MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Lava O2 स्मार्टफोन – अक्सर Lava अपने यूजर्स के लिए बजट किफायती फोन लॉन्च करती है। हाल ही में भारतीय बाजार में Lava ने अपना Lava O2 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Lava O2 स्मार्टफोन एक बजट स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी ने प्रीमियम डिजाइन दिया है। आईए अब हम आपको Lava O2 के स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत के बारे में बताते हैं।
Lava O2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
बता दे की Lava O2 में कंपनी ने Unisoc T616 का प्रोसेसर दिया है। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में यह सबसे तेज फोन है। वहीं इसमें आपको 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट तथा HD+ रेजोल्यूशन के साथ मिलती है। कंपनी ने इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी है तथा माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट द्वारा आप इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को 512GB तक बड़ा भी सकते हैं।
वहीं कैमरा की बात की जाए तो इसमें आपको एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध है। स्मार्टफोन में कंपनी ने 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी उपलब्ध कराई है। अन्य फीचर की बात करें तो इसमें फेस अनलॉक, साइट माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, ड्यूल सिम और 3.5mm हेडफोन जैक दिया है।
Lava O2 स्मार्टफोन की कीमत
Lava O2 की कीमत 8499 रुपए रखी गई है। हालांकि कंपनी इस पर 500 रुपए की अतिरिक्त छूट दे रहा है। जिसके बाद इसकी कीमत मात्र 7,999 रुपए रह जाती है। बता दे कि इस फोन की बिक्री 27 मार्च से शुरू होगी। यदि आप स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आप Lava के ऑफिशियल वेबसाइट या Amazon से इसे खरीद सकते हैं। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन रॉयल गोल्ड, इंपीरियल ग्रीन और मजेस्टिक पर्पल जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
