Lava Blaze

Lava Yuva 5G स्मार्टफोन 50MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानिए फीचर्स – भारतीय बाजार में Lava ने हाल ही में अपना Lava Yuva 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.52 इंच की IPS डिस्प्ले उपलब्ध कराई है। साथ ही इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा तथा 5000 mAh की बैटरी कैपेसिटी भी मिल जाती है। आइए अब हम आपको Lava के इस नए स्मार्टफोन के फीचर से लेकर कीमत के बारे में बताते हैं।

Lava Yuva 5G के स्पेसिफिकेशन तथा फीचर्स

जैसा कि हमने आपको बताया कंपनी ने Lava Yuva 5G स्मार्टफोन में 6.52 इंच की IPS डिस्प्ले उपलब्ध कराई है जो की 90Hz रिफ्रेश रेट और 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है। इस स्मार्टफोन में आपको 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAhकी बैटरी मिलती है। यह स्मार्टफोन ड्यूल 5G सिम को सपोर्ट करता है तथा एंड्रॉयड 13 पर कार्य करता है। वही प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें कंपनी ने UNISOC T1750 5G प्रोसेसर उपलब्ध कराया है।

बात करें इस स्मार्टफोन के कैमरा कैपेसिटी की तो इस स्मार्टफोन के रियर में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिलता है। वही सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध कराया गया है। बता दे कि इस स्मार्टफोन का वजन 208 ग्राम है तथा फोन की लंबाई 163.36 mm चौड़ाई 76.16 mm तथा मोटाई 9.1 mm है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 4GB + 4GB रैम और 64/128 GB स्टोरेज दी है तथा आप माइक्रो एसडी कार्ड द्वारा स्टोरेज को 1TB तक बड़ा भी सकते हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में वाई-फाई, GPRS, 5G, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ, 3.5 mm ऑडियो जैक, OTG सपोर्ट और GLONASS इत्यादि सपोर्ट मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिल जाता है।

Lava Yuva 5G की कीमत

Lava Yuva 5G स्मार्टफोन के 4+4GB तथा 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9499 रुपए रखी गई है। वहीं इसके टॉप वैरियंट की कीमत 9999 रुपए है। बता दे कि यह स्मार्टफोन Mystic Blue और Mystic Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। जो की 5 जून से Amazon और Lava E Store पर बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाला है।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है