LinkedIn

LinkedIn लाया नया फीचर, अब जॉब सर्च करते हुए खेल पाएंगे गेम – LinkedIn ने अपने प्लेटफार्म पर एक नया फीचर जोड़ा है। बता दे के LinkedIn एक जॉब सर्च और बिजनेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है। जो अब लोगो को नौकरी की तलाश करते हुए गेम्स खेलने का फीचर भी देने वाला है। दरअसल माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले प्लेटफार्म LinkedIn अब फेसबुक और युटुब जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक बन गया है। जहां पर इन ऐप गेम्स जोड़ने का प्रयोग किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार LinkedIn अपने ऐप पर कई पजल बेस्ड गेम लाने की तैयारी कर रहा है। जिसमें Queens, Blueprint,और Crossclimb नाम के गेम भी मौजूद होंगे।

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म LinkedIn ने पब्लिकेशन से अपनी गेमिंग प्लानिंग के बारे में पुष्टि की है। हालांकि अभी अपकमिंग गेम के लिए लॉन्च विंडो के बारे में खुलासा नहीं हुआ है। एक प्रवक्ता के हवाले से यह बताया गया कि हम LinkedIn अनुभव के भीतर पहेली आधारित गेम को लाने जा रहे हैं ताकि यह थोड़ा मजेदार हो सके। इससे लोगों को बातचीत के नए अवसर भी मिलेंगे जिससे की रिलेशन में भी गहराई आएगी।

ऐप रिसर्चर नीमा ओउजी को इन एप LinkedIn गेम्स के सबूत भी मिले हैं। इस दौरान उन्होंने X पर स्क्रीनशॉट पोस्ट किए हैं जिनमें Blueprint , Queens और Crossclimb पहेली आधारित गेम दिखाई दे रहे हैं। LinkedIn पर गेम खेलने पर कंपनियों को गेम में उनके कर्मचारियों के स्कोर के आधार पर रैंक किया जाएगा। हालांकि अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध गेम की शैली और संख्या के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। परंतु माना जा रहा है कि LinkedIn प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के हिस्से के रूप में पेश किया जा सकता है।

गौरतलब है कि मार्च महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म LinkedIn ने पहली बार अपनी प्रीमियम मेंबरशिप के लिए बिक्री के आंकड़ों के बारे में बताया था। जिसमें कंपनी द्वारा प्लेटफार्म पर AI टूल जोड़ने के बाद 2023 में सर्विस का रेवेन्यू 1.7 बिलियन डॉलर यानी की 14091 करोड रुपए तक पहुंच गया था।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।