LSG vs DC: Delhi Capitals ने 6 विकेट से Lucknow Super Giants को हराया – IPL में आज Lucknow Super Giants बनाम Delhi Capitals के बीच मुकाबला खेला गया। जहां पर Lucknow Super Giants ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। वही जवाब में Delhi Capitals ने 6 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।
मैच में लखनऊ सुपर साइंस की ओर से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कोक 13 गेंद पर 19 रन बनाकर खलील अहमद के हाथों एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। वहीं इसके बाद मैच में देवदत्त पड़ीकल 6 गेंद पर 3 रन, मार्कस स्टोइनिस 10 गेंद पर 8 रन बनाकर चलते बने। कप्तान केएल राहुल ने मैच में 22 गेंद पर 39 तथा दीपक हुड्डा ने 13 गेंद पर 10 रनो की पारी खेली। हालांकि फिर निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आयुष बदोनी ने 35 गेंद पर नाबाद 55 तथा अरशद खान ने 16 गेंद पर नाबाद 20 रनों की पारी खेली। इस प्रकार Lucknow Super Giants की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन बना पाई। वहीं Delhi Capitals की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वही इसके अलावा खलील अहमद के नाम 2 तथा इशांत शर्मा और मुकेश कुमार के नाम एक-एक विकेट रहा।
168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 9 गेंद पर 8 रन बनाकर यश ठाकुर के हाथों बोल्ड हो गए। वहीं इसके बाद पृथ्वी शॉ भी 22 गेंद पर 32 रन बनाकर चलते बने। हालांकि फिर जैक फ्रेजर मेकगर्ग ने 35 गेंद पर 55 रनों की पारी खेली तथा कप्तान ऋषभ पंत ने भी 24 गेंद पर 41 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। वहीं इसके बाद मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने आए ट्रिस्टन स्टब्स ने 9 गेंद पर 15 तथा साई होप ने 10 गेंद पर 11 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। बता दे कि Delhi Capitals ने यह मुकाबला 18.1 ओवर में 6 विकेट से जीत लिया। Lucknow Super Giants की ओर से गेंदबाजी करते हुए रवि बिश्नोई ने दो विकेट लिए तथा नवीन उल हक और यश ठाकुर के नाम एक-एक सफलता रही।
