LSG vs KKR: Kolkata knight Riders ने 8 विकेट से जीता मैच – IPL के डबल हेडर का पहला मुकाबला Lucknow Super Giants बनाम Kolkata Knight Riders के बीच खेला गया। जहां पर लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। वही जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.4 ओवर में दो विकेट खोकर यह मुकाबला जीत लिया।
मैच में Kolkata Knight Riders ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए Lucknow Super Giants की ओर से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि काक ने 10 तथा केएल राहुल ने 39 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में आयुष बदोनी ने 27 गेंद पर 29 तथा मार्केट स्टोइनिस ने पांच गेंद पर 10 रन बनाए। वहीं निकोलस पूरन ने 32 गेंद में 45 रनों की पारी खेली।
इस प्रकार Lucknow Super Giants की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 161 रन बनाएं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके अलावा वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लखनऊ सुपरजाइंट्स द्वारा 162 रनों के लक्ष्य दिए जाने के बाद Kolkata Knight Riders की ओर से सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन 6 गेंद पर 6 रन बनाकर मोहसिन खान का शिकार हो गए। इसके बाद मैच में अंग कृष रघुवंशी भी 6 गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट ने इस दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैच में फिलिप्स सॉल्ट ने 47 गेंद पर 14 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 89 रनों की पारी खेली।
वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 38 गेंद पर 38 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। बता दे की Kolkata Knight Riders ने मात्र 15.4 ओवर में 8 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के फिलिप सॉल्ट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। Lucknow Super Giants के खिलाफ 8 विकेट से यह मुकाबला जीतने के बाद Kolkata Knight Riders की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
