MI vs CSK: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया, रहाणे ने लगाया शानदार अर्धशतक – 8 अप्रैल 2023 को आईपीएल का डबल हेडर मुकाबला खेला गया। जिसके दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग से हुआ। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली। बता दे कि मुंबई इंडियंस ने चेन्नई के सामने 157 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने 11 गेंद शेष रहते ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
मैच में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा और इशान किशन ने शानदार शुरुआत की। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने 13 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 21 रनों की पारी खेली। हालांकि फिर वह तुषार देशपांडे की गेंद पर आउट हो गए। वही ईशान किशन ने 21 गेंदों पर 32 रन बनाए। हालाकी सलामी बल्लेबाज के आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम काफी ज्यादा दबाव में आ गई। मैच में कैमरून ग्रीन मात्र 11 गेंदों पर 12 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए तो वही लगातार फ्लॉप रहे सूर्यकुमार यादव 2 गेंद पर 1 रन बनाकर सेंटनर का शिकार हो गए। हालांकि मैच में तिलक वर्मा ने पारी को संभालते हुए 18 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली। हालांकि उन्हें भी रविंद्र जडेजा ने आउट करते हुए अपना तीसरा विकेट प्राप्त किया।
इसके अलावा मैच में अरशद खान 4 गेंदों पर 2 रन तथा ट्रिस्टन स्टब्स 10 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। वही टिम डेविड ने 31 रनों की पारी खेली। निर्धारित 20 ओवर में मुंबई इंडियंस की टीम आठ विकेट खोकर 157 रन ही बना पाई। वहीं गेंदबाजी करते हुए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। इस दौरान जडेजा ने 4 ओवर में विरोधी टीम को केवल 20 रन ही दिए। इसके अलावा मैच में तुषार देशपांडे और मिचेल सैंटनर ने भी दो-दो विकेट चटकाए तो वही सिसंडा मगाला के नाम भी एक सफलता रही।
157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पहला विकेट 0 रन पर ही डेवोन कन्वे के रूप में खो दिया। वही इसके बाद मैच में अजिंक्य रहाणे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मात्र 19 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ दिया। बता दे कि आई पी एल 2023 सीजन में अब तक का यह सबसे तेज अर्धशतक है। वही मैच में अजिंक्य रहाणे ने 27 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 225 की स्ट्राइक रेट से 61 रनों की पारी खेली। वही इसके बाद मैच में शिवम दुबे ने 26 गेंदों पर 28 रन बनाते हुए टीम की जीत और ज्यादा आसान कर दी।
वही शिवम दुबे के आउट होने के पश्चात अंबाती रायडू मैदान पर आए और 16 गेंदों पर नाबाद 20 रनों की पारी खेली तो वही सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने भी 36 गेंदों पर नाबाद 40 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। बता दे कि चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.1 ओवर में 3 विकेट खोकर यह मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस की ओर से पियूष चावला कुमार कार्तिकेय और जेसन बेहरेनडॉर्फ को एक-एक सफलता मिली।
गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने आई पी एल 2023 सीजन में अब तक तीन मुकाबले खेले हैं। जिसमें से दो मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की है तो वहीं गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हार मिली थी। वही चेन्नई सुपर किंग्स इस समय पॉइंट्स टेबल में 4 अंक के साथ चौथे नंबर पर है। वहीं दूसरी और मुंबई इंडियंस को दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा मुंबई इंडियंस की टीम अभी भी अपने पहले जीत का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
