FASTag

बिना KYC वाले FASTags 31 जनवरी से हो जायेंगे बंद, जल्दी करे वेरिफाई – हाल ही में NHAI भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ऐलान किया है कि जिन फास्टैग ने केवाईसी को पूरा नहीं किया है। उन्हें 31 जनवरी से पूर्व अपनी KYC को करना आवश्यक है। अन्यथा समय सीमा के बाद उन Fastag को निष्क्रिय कर दिया जाएगा। आपको बता दे की FASTag वाहनों के लिए एक प्रीपेड टैग है जो की सड़क पर लगे टोल प्लाजा पर कैश देकर टोल पार करने की परेशानी को खत्म करता है।

FASTag को वाहनों की विंडशील्ड पर लगाया जाता है जिसे टोल पर लगे कैमरा द्वारा डिटेक्ट करके पैसा सीधे फास्ट्रेक से लिंक हुए अकाउंट से काट लिया जाता है। जिसके बाद वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर कैश देकर टोल पार करने की परेशानी नहीं होती है। वही NHAI ने यह घोषणा की है कि वह बिना केवाईसी वाले FASTag को निष्क्रिय कर देगी। दरअसल यह एक वाहन एक FASTag पहल का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य वाहनों के लिए सिंगल FASTag में कई इलेक्ट्रॉनिक टोल कनेक्शन टूल्स को जोड़ने के इस्तमाल को समाप्त करना है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एक बयान में कहा गया है कि 31 जनवरी से पहले सभी वाहन चालकों को अपने FASTag की केवाईसी पूरी कर लेना है। अन्यथा 31 जनवरी 2024 के बाद पिछले टैग को निष्क्रिय कर दिया जाएगा और केवल लेटेस्ट FASTag अकाउंट ही एक्टिव रखे जाएंगे। साथ ही प्राधिकरण ने यह भी कहा है कि एक विशेष वाहन के लिए एक से अधिक FASTag जारी किए जाने की खबर मिलने के पश्चात आरबीआई के आदेश का उल्लंघन करते हुए केवाईसी के बिना FASTag जारी किए जा रहे हैं। इन फास्टैग को कभी-कभी जानबूझकर वाहन की विंडस्क्रीन पर नहीं लगाया जाता है। जिसके चलते टोल प्लाजा पर वाहनों को अनावश्यक देरी होती है। जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्गों का उपयोग करने वाले वाहन चालकों को कई बार असुविधा भी होने लगती है।

गौरतलब है कि FASTag वाहनों के लिए एक प्रीपेड टैग है जो की टोल प्लाजा पर बिना इंतजार किए तुरंत प्लाजा पार करने की सुविधा प्रदान करता है। यह टोल फीस की स्वचालित कटौती को आसान बनाता है। दरअसल यह टैग रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन तकनीक का उपयोग करता है।

FASTag स्टेटस की ऐसे कर जांच

  1. यदि आप भी अपने FASTag स्टेटस को जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. यहां पर लोगिन करने के लिए आप अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे डिटेल्स डालकर लॉगिन कर सकते हैं।
  3. लॉगिन करने के लिए आपके मोबाइल पर ओटीपी कोड भी आएगा जिससे डालकर आप अपना लॉगिन कर सकते हैं।
  4. इसके बाद आप इसके डैशबोर्ड पर जाए जहां पर आपको मेरी प्रोफाइल सेक्शन दिखाई देगा।
  5. इस पर क्लिक करने के पश्चात आपको फास्टैग का केवाईसी स्टेटस दिखेगा।

ऐसे करें केवाईसी (KYC)

  1. यदि आप अपने FASTag की केवाईसी करना चाहते हैं तो प्रोफाइल सेक्शन में आपको केवाईसी नाम का एक ऑप्शन दिखाई देगा।
  2. यहां पर आप अपना पहचान, पते के प्रमाण डॉक्यूमेंट इत्यादि सबमिट करके इस पर क्लिक कर दें।
  3. वही आपको इसमें एक पासपोर्ट साइज फोटो तथा कुछ अन्य जानकारी भी भरना होगी। इसके बाद आप सबमिट पर क्लिक कर दें।
  4. वही सबमिट पर क्लिक करने के पश्चात दस्तावेज जमा कर आपकी केवाईसी वेरीफिकेशन की प्रक्रिया कंप्लीट हो जाएगी।
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है