smartwatch

किफायती रेंज के साथ लॉन्च हुई Noise ColorFit Pro 5 स्मार्टवॉच सीरीज, जानिए फीचर्स – हाल ही में भारत में Noise ColorFit Pro 5 स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के अंतर्गत कंपनी ने Noise ColorFit Pro 5 और Noise ColorFit Pro 5 Max स्मार्टवॉच को पेश किया है। बता दे कि पिछले साल जून में Noise ने ColorFit Pro 4 सीरीज लॉन्च की थी। साथ ही अब नई सीरीज को कंपनी ने कई कलर ऑप्शन के साथ लांच किया है तथा इसमें ढेर सारे स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं। यह स्मार्ट वॉच SOS कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आती है। इनमें कई सारे स्ट्रैप ऑप्शन भी मिलते हैं। जिनमें की सिलिकॉन, लेदर, नायलॉन और मेटल शामिल है।

Noise ColorFit Pro 5 स्मार्टवॉच फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्ट वॉच के बेस मॉडल में 1.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो की 390 x 450 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। वहीं इसके Pro Max वेरिएंट में आपको 410 x 502 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 1.96 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। बता दे कि यह स्मार्ट वॉच पानी और धूल से बचने के लिए ip68 रेटिंग के साथ आती है। साथ ही दोनों ही स्मार्ट वॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 150 से ज्यादा वॉच फेस सपोर्ट मिलते हैं। इसके अलावा यह स्मार्टवॉच spo2, नींद के पैटर्न और स्ट्रेस लेवल को ट्रैक तथा यूजर्स के हार्ट रेट को ट्रैक कर सकती है। वहीं बैटरी बैकअप की बात की जाए तो कंपनी दोनों ही स्मार्ट वॉच में 7 दिनों तक का बैटरी बैकअप देने का दावा करती है। साथ ही यह स्मार्ट वॉच ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और SOS के साथ आती है। इस स्मार्ट वॉच को आप app के साथ कनेक्ट करके और अधिक फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं।

Also Read: 7 दिन की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च हुई Boat Lunar Tigon स्मार्टवॉच

Noise ColorFit Pro 5 और Noise ColorFit Pro 5 Max स्मार्टवॉच की कीमत

कलर ऑप्शंस की बात की जाए तो इन स्मार्टवॉच को आप सनसेट ऑरेंज, मिडनाइट ब्लैक, क्लासिक ब्लू, विंटेज ब्राउन, एलिट रोज गोल्ड, एलिट ब्लैक, क्लासिक ब्राउन, रेनबो वीव, ऑलिव ग्रीन और स्टारलाइट गोल्ड जैसे कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। वही इन स्मार्ट वॉच के कीमत की बात की जाए तो Noise ColorFit Pro 5 की कीमत 3999 रुपए निर्धारित की गई है तो वही इसका एलीट एडिशन 4999 रुपए में आता है। वहीं Noise ColorFit Pro 5 Max की कीमत 4999 रुपए बेस वेरिएंट तथा एलिट एडिशन के लिए 5999 रखी गई है। बता दे कि दोनों स्मार्ट वॉच को आप Amazon, Flipkart, Myntra और GoNoise.com से खरीद सकते हैं।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।