Nothing

Nothing phone (1) OS 1.5.5 update : नथिंग फ़ोन (1) ने किया नया OS update! RAM, सिक्योरिटी में होगा सुधार – Nothing phone (1) को बेहतर बनाने के लिए nothing phone OS 1.5.5 update का रोल आउट कंपनी ने शुरू कर दिया हैं । nothing phone OS 1.5.5 update यूर्जस को मल्टीटास्किंग करने में काफी ज्यादा मदद करेगा। चलिए जानते हैं क्या होने वाला हैं खास

इससे पहले कंपनी Nothing phone (2), 11 जुलाई 2023 को लॉन्च करने का डेट फिक्स किया हैं। मार्केट में आने से पहले ही Nothing phone (2) का प्री ऑडर भारत में शुरू कर दिया गया हैं जिसे Flipkart  से Book किया जा सकता हैं। बता दें कि फ्लिपकार्ट से आर्डर करने पर आपको ₹200 की छूट मिल रही है। ये ऑफर सिर्फ प्री ऑर्डर करने वाले के लिए हैं।

फोन में snapdragon 8+ Gen 1 SoC की पुष्टि की गई हैं। Nothing phone (1) के लिए लाया गया नया update Nothing phone (1) OS 1.5.5 का रोलआउट शुरू कर दिया गया हैं। जिसका फाइल साइज 114 MB हैं।

इस update में बहुत बदलाव किया गया हैं। बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए अब रैम को एक्सपेंड किया जा सकता हैं। अपडेट के बाद 10% से ज्यादा ऐप्स को यूजर्स एक साथ बैकग्राउंड ओपन रख पाएंगे ।

कंपनी का कहना हैं कि इस नए अपडेट में फेसअनलॉक को सुधारा गया हैं जिससे काफ़ी अंधेरे में भी फोन को अनलॉक किया जा सकता हैं और आगे बताते हुए कहा कि ब्लूटूथ फंक्शन अपग्रेड करके बैट्री बैकअप को बढ़ाया गया हैं यानि कि ब्लुटूथ उपयोग करते वक्त भी बैट्री कम खपत होगा। कंपनी ने कुछ बग्स फिक्स किए हैं जिसमे कभी कभी एडेप्टिव ब्राइटनेस का कम हो जाना और फोटोग्राफी करतें वक्त फोटो लेना बंद हो जाना शामिल हैं।

Nothing phone (1) यूर्जस फोन में इस अपडेट को अबतक नहीं आने को लेकर चिंता ना करें। कंपनी ने बताया हैं कि चरणबद्ध तरीके से नये सोफ्टवेयर को रोलआउट किया जा रहा हैं।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।