Nubia Z50 Ultra

Nubia Z50 Ultra हुआ लॉन्च, जानिए इसके स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में पूरी जानकारी – चाइनीस टेलीकॉम कंपनी ZTE के एक और सब-ब्रांड जिसका नाम Nubia है, उन्होंने Nubia Z50 Ultra स्मार्टफोन को आधिकारिक रूप से लांच कर दिया है। पिछले साल दिसंबर महीने में कंपनी द्वारा Z50 स्मार्टफोन को मार्केट में उतारा गया था और अब कंपनी अपने नए Nubia Z50 Ultra को लांच करने के लिए तैयार हैं। इस हैंडसेट में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट का दमदार प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसकी डिस्प्ले का एक्सपीरियंस भी काफी अच्छा होने वाला है क्योंकि इसमें नॉच-फ्री AMOLED डिस्प्ले अल्ट्रा-स्लिम बेजेल्स के साथ प्रदान करी है। साथ ही फोन में आपको सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए डिस्प्ले पर फ्रंट कैमरा अंडर-डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन के रियर साइड में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें दो मुख्य कैमरे 64 मेगापिक्सल के दिए है। स्मार्टफोन के बारे में बाकी अन्य जरूरी जानकारी हमने पोस्ट में आगे प्रदान करी है।

Nubia Z50 Ultra के  स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

सबसे पहले Nubia Z50 Ultra स्मार्टफोन की डिस्प्ले के बारे में बात करें तो इसमें हमें 6.8 इंच का डिस्प्ले देखने को मिलता है जो कि नो नॉच या पंच-होल क्वालिटी के साथ आता है कि जिससे फुल स्क्रीन एक्सपीरिएंस काफी बेहतर बन जाता है। डिस्प्ले रिजॉल्यूशन के मामले में इसमें फुल HD+ अर्थात 1,116×2,480 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है। जिसके साथ 120 Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके स्पेक्स के बारे में बात करें तो इसमें हमें 10 बिट कलर सपोर्ट के साथ 1,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। Nubia Z50 Ultra Smartphone दो कलर के साथ मार्केट में उतारा गया है जिसमें एक ब्लैक तथा दूसरा ग्रे कलर है।

ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह डिवाइस एंड्रॉयड 13 बेस्ड MyOS 13 पर कार्य करता है। Nubia Z50 Ultra Smartphone में मिलने वाले रियर साइड कैमरा सेटअप में मिलने वाला पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का Sony IMX787 जो कि मेन कैमरा है। इसमें हमे ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन ((OIS) का फीचर प्रदान किया गया है। दूसरा 64 मेगापिक्सल का कैमरा पेरिस्कोप जूम फीचर तथा OIS के साथ आता है। सेटअप का तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का हैं जोकि अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ मैक्रो कैमरा के रूप में उपयोग में आता है। फ्रंट कैमरा OmniVision OV16E1Q अंडर-डिस्प्ले कैमरा 2.24 m सुपर पिक्सल साइज फीचर के साथ आता है। स्मार्टफोन में ड्यूल सिम सेटअप दिया गया है। Nubia कंपनी द्वारा कहा गया है कि इस डिवाइस के लाइट ट्रांसमिटेंस में 30 प्रतिशत का सुधार किया गया है।

Nubia Z50 Ultra Smartphone की कीमत

स्मार्टफोन की कीमत के बारे में चर्चा करें तो इसकी मार्केट प्राइस इसके वेरिएंट के आधार पर तय की गई है ।

  1. सबसे पहले बात करें Nubia Z50 Ultra 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरीअंट की तो इसकी कीमत 3,999 युआन यानी भारतीयों में करीब 47,200 रुपये है।
  2. Nubia Z50 Ultra Smartphone 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 4,299 युआन यानी भारतीय रुपयों में करीब 50,600 रुपये रखी गई है।
  3. बात करें तीसरे वैरीअंट Z50 Ultra 12GB RAM + 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की तो इसकी कीमत 4,699 युआन यानी कि 55,500 रुपये निर्धारित करी गई है।
  4. इस डिवाइस का सबसे हाई एंड वेरिएंट Nubia Z50 Ultra 16GB RAM + 1TB इंटरनल स्टोरेज के साथ लांच किया गया है। जिसकी कीमत 5,999 युआन अर्थात 70,800 रुपये रखी गई है। आपको बता दें कि स्मार्टफोन के स्टारी नाइट कलेक्टर्स एडिशन की कीमत 4,999 युआन भारतीय रुपयों में करीब 59,000 रुपये निर्धारित करें गई हैं। इस वेरिएंट में हमें 12 GB RAM के साथ 512GB की इंटरनल स्टोरेज प्रदान करी गई है।

यह लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन ब्लू कलर में देखने को मिलता है। साथ ही मुख्य तौर पर यह स्मार्टफोन हॉलैंड के पेंटर Vincent van Gogh की मशहूर पेंटिंग स्टारी नाइट से प्रेरित बताया गया है। इस स्मार्टफोन के लगभग सभी वेरिएंट्स चीन में प्री-ऑर्डर के लिए अवेलेबल करवा दिए गए हैं। साथ ही आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन की पहली सेल 14 मार्च से शुरू होने वाली है।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।