OnePlus Ace

5 दिसंबर को होगा OnePlus 12 लॉन्च, 24GB RAM के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स – OnePlus 12 स्मार्टफोन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बता दे की वनप्लस कंपनी OnePlus 12 स्मार्टफोन को 5 दिसंबर को लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्टफोन OnePlus 11 के सक्सेस के रूप में देखा जा रहा है। इस स्मार्टफोन में आपको लेटेस्ट और दमदार चिपसेट के साथ 6.82 इंच BOE AMOLED डिस्प्ले 2K रेजोल्यूशन के साथ मिलने वाली है। साथ ही इसमें कई सारे मजेदार फीचर्स भी मिलेंगे। आईए अब हम आपको OnePlus 12 के लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के डिजाइन, कैमरा और फीचर्स इत्यादि के बारे में विस्तार से बताते हैं।

OnePlus 12 डिस्प्ले और डिज़ाइन (Display and Design)

OnePlus 12 स्मार्टफोन में 6.82 इंच BOE AMOLED स्क्रीन 1368 x 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ मिलेगी। इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट होगा। साथ ही यह 4500 निट्स तक की ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन में आपको रेन वाटर टच फीचर भी मिलने वाला है। वही कलर ऑप्शंस की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन को ग्रीन, ब्लैक और रॉक ब्लैक कलर में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के रियर पैनल में क्वाड कटआउट वाला गोलाकार कैमरा मॉडल होगा। साथ ही फिंगरप्रिंट स्कैनर डिस्प्ले पर मिलेगा।

OnePlus 12 कैमरा

इस स्मार्टफोन की कैमरा की बात की जाए तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का Sony Lytia कैमरा सेंसर मिलेगा। इसके साथ इसमें 48 मेगापिक्सल IMX581 अल्ट्रा वाइड कैमरा लेंस तथा 64 मेगापिक्सल OmniVision OV64B का पेरिस्कोप टेलीकॉम कैमरा होगा जो की 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा।

OnePlus 12 बैटरी

रिर्पोट के अनुसार OnePlus 12 में 5400 mAh की बैटरी मिलेगी जो की 100 वोल्ट फास्ट वॉयर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। साथ ही यह स्मार्टफोन 50 वोल्ट तक वायरलेस चार्जिंग फीचर्स को भी सपोर्ट करेगा।

OnePlus 12 प्रोसेसर

OnePlus 12 स्मार्टफोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलेगा। जिसे कि अभी तक का सबसे पावरफुल चिपसेट बताया जा रहा है। साथ ही में Adreno 750 GPU ग्राफिक्स के लिए इसमें मिलने वाला है। OnePlus 12 स्मार्टफोन में आपको 24GB तक LPDDR5x की रैम तथा 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मिलने वाली है। चीन वैरियंट में यह स्मार्टफोन Android 14 पर आधारित ColorOS 14 तथा ग्लोबल वेरिएंट Oxygen OS 14 से लेस है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।