अपकमिंग OnePlus 13 को लेकर टिप्सटर ने किया दावा, नहीं मिलेगा वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट – बीते कुछ समय से OnePlus 13 स्मार्टफोन के कई लीक सामनेआ रहे हैं। बताया जा रहा है अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन में नई जेनरेशन का चिप Snapdragon 8 Gen 4 होगा। जो कि अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है।
चीन के जाने वाले टिप्सटर Digital Chat Station ने OnePlus 13 स्मार्टफोन के चार्जिंग फीचर के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल टिप्सटर ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में 6000 mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। वही बता दे की वनप्लस 12 में 5000 mAh की बैटरी मिलती थी। इस दौरान टिप्सटर ने संकेत दिया है कि OnePlus 13 स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग फीचर नहीं होगा।
अपकमिंग OnePlus 13 स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग ना होना कुछ यूजर्स के लिए निराशाजनक हो सकता है। हालांकि टिप्सटर ने इस दौरान इसके पीछे का कारण नहीं बताया है। परंतु यदि कंपनी इस फोन में 6000 mAh की बैटरी उपलब्ध कराती है तो यह इसका मुख्य कारण बन सकता है। क्योंकि 6000 mAh की बैटरी स्मार्टफोन में काफी जगह कवर कर लेगी। जिससे इस स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग के लिए मैग्नेटिक कॉइल का फिट होना मुश्किल हो जाएगा। शायद यह वजह हो सकती है कि कंपनी इस स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग फीचर ना दे।
स्मार्टफोन के कुछ लीक भी सामने आए हैं जिसके मुताबिक स्मार्टफोन में कंपनी 6.5 इंच का LTPO डिस्प्ले उपलब्ध करा सकती है जिसे की माइक्रो कवर्ड डिजाइन में बनाया गया है। साथ ही इसका रेजोल्यूशन 2K बताया जा रहा है। फोन में आपको डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। दावा किया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन इस साल लॉन्च होने वाला सबसे बड़ा फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकता है। वही इस फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा जो की स्मार्टफोन को बेहतरीन सेफ्टी प्रदान करेगा। साथ ही इस स्मार्टफोन में कंपनी पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा आकर्षक फीचर दे सकती है।
