OpenAI GPT-4o रोल आउट हुआ शुरू, यूजर्स को मिला वेब सर्च फीचर – Artificial intelligence यानी AI का नया मॉडल OpenAI GPT 4o सोमवार को पेश किया गया था। वहीं अब यह कुछ यूजर के लिए रोल आउट होना शुरू हो गया है। दरअसल इस नए फ्लैगशिप ग्रेड AI मॉडल में चैट बोट के विजन और लैंग्वेज फीचर्स में काफी सुधार कर दिए हैं। फिलहाल वॉइस और वीडियो फीचर्स इस्तेमाल उपलब्ध नहीं है परंतु यूजर को AI मॉडल लिमिटेड एक्सेस के साथ मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक AI मॉडल भारत में भी उपलब्ध होने वाला है। परंतु OpenAI के स्प्रिंग अपडेट इवेंट के दौरान इसका खुलासा नहीं हुआ था।
माना जा रहा है कि कंपनी AI मॉडल को धीरे-धीरे पेश कर रही है और सभी तक AI मॉडल पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। बता दे की लिमिटेड एक्सेस प्रतिबंधित है। जिसके बाद लिमिट खत्म होने से पहले लगभग 10 सवाल प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं। जिसके बाद हमें GPT 3.5 पर शिफ्ट होना पड़ेगा।
इस समय यूजर दूसरो की तुलना में फास्ट एक्सेस के लिए कुछ भी नहीं कर सकते हैं। वही आपको बता दे की यूजर को इस अपडेट के लिए OpenAI अपडेट की आवश्यकता होगी। GPT 4o पर उपलब्ध होने पर यूजर को वेबसाइट ओपन करने पर एक मैसेज दिखाई देगा। जिसमें यह बताया जाएगा कि वह इसे लिमिटेड कैपेसिटी में एक्सेस कर सकते हैं। यहां पर आपको ध्यान रखना है कि री लोड करने पर मैसेज स्वत गायब हो जाएगा।
वहीं यदि आप यह चेक करना चाहते हैं कि आपके पास GPT 4o का एक्सेस है या नहीं इसके लिए आप ChatGPT वेबसाइट ओपन करने के बाद मार्जिन के अंदर ऊपर बाई और एक मेनू देख सकते हैं। यदि आपके पास इसका एक्सेस नहीं है और आप एक फ्री यूजर है तो आपके यहां पर ChatGPT 3.5 दिखाई देगा और आपको GPT 4 का एक्सेस करने के लिए ChatGPT Plus के लिए साइन अप करने का ऑप्शन दिखाई देगा।
गौरतलब है कि ChatGPT 3.5 की बजाय यह जवाब को बेहतर फॉर्मेट में देता है। इसमें रोबोटिक लैंग्वेज का उपयोग काफी कम कर दिया गया है तथा क्रिएटिव जेनरेशन भी ज्यादा फ्लूइड रखी गई है। यह मॉडल आपको नई जानकारी प्रदान करने के लिए वेब पर सर्च कर सकता है। साथ ही यह वेब बेस्ड सर्च रिजल्ट रेफ्रेंस के साथ देता है कि किस वेबसाइट का उपयोग जानकारी प्राप्त करने के लिए किया गया है।
