Oppo Reno 12F फोन में मिलेगा 50MP सेल्फी कैमरा, जानिए कब होगा लॉन्च – हाल ही में Oppo ने अपनी Oppo Reno 12 सीरीज को लॉन्च किया था। जिसके अंतर्गत कंपनी ने Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। वहीं अब इस सीरीज में कंपनी Oppo Reno 12F को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिसकी पुष्टि फोन को मिले सर्टिफिकेशन से की जा रही है।
दरअसल Oppo Reno 12F स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में लांच होने वाला है। दरअसल इस समय TDRA (UAE) सर्टिफिकेशन के साथ SIRIM मलेशिया सर्टिफिकेशन में इसका मॉडल नंबर CPH2637 नजर आया है। आपको बता दे की इस फोन को यूरोप का EEC सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हो गया है। जिसके बाद भारत में इस स्मार्टफोन के जल्द होने लांच होने की पुष्टि की जा रही है। क्योंकि यह स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन पर भी स्पॉट हो चुका है।
यूरोप में इस फोन के Reno 12F मोनिकर के साथ आने की उम्मीद की जा रही है। वहीं भारत में यह किस मोनिकर के साथ आएगा इसके बारे में अभी आधिकारिक रूप से जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। इस स्मार्टफोन को Camera FV5 डेटाबेस में भी देखा गया है तथा लिस्टिंग से पता चल रहा है कि इसके फ्रंट में आपको 50 मेगापिक्सल का कैमरा f/2.4 के साथ मिल सकता है वहीं इसके रियर पैनल में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा जिसका f/1.8 है।
गौरतलब है की कंपनी ने भारत में Oppo F25 Pro को मार्च महीने में लॉन्च किया था। यह ग्लोबल मार्केट में Reno 11F के नाम से उपलब्ध है। इस प्रकार उम्मीद की जा रही है कि Reno 12F किसी अन्य मोनिकर के साथ भारतीय मार्केट में लॉन्च हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह Oppo F27 Pro मोनिकर के साथ लॉन्च हो सकता है। खबरों के मुताबिक इस स्मार्टफोन को जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। वही बात करें Oppo Reno 11F की तो इसमें कंपनी ने 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो की एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ आता है।
यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 7050 प्रोसेसर से लैस है तथा एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर कार्य करता है। इस स्मार्टफोन में आपको 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAh की बैटरी मिलती है। कैमरा की बात की जाए तो इसके रियर में आपको OIS सपोर्ट वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध कराया गया है। यह स्मार्टफोन धूल और पानी से बचाव के लिए ip65 रेटिंग के साथ आता है तथा इसमें आपको इन डिस्पले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल जाता है।
