Oppo A17K

Oppo Smartphone Company ने Oppo Reno 9 सीरीज के स्मार्टफोन को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि Oppo Reno 8 सीरीज का अपग्रेडेड वर्जन मार्केट में नए लुक और अपने नए डिजाइन के साथ आ चुका है। ओप्पो के इस नई सीरीज में Oppo Reno 9, Oppo Reno 9 Pro और Oppo Reno 9 Pro Plus तीन स्मार्टफोन शामिल हैं। तो चलिए अब हम इस पोस्ट में आगे ओप्पो के इन नए स्मार्टफोंस के बारे में विस्तार से बताते हैं। स्मार्टफोन के लुक्स की बात करें तो यह तीनों स्मार्टफोन लगभग एक जैसे लगते हैं, लेकिन कंपनी ने इन स्मार्टफोंस के लुक्स को लगभग समान रखकर स्पेसिफिकेशन के मामले में काफी अंतर रखा है।

Oppo Reno 9 और Oppo Reno 9 Pro के स्पेसिफिकेशंस

चलिए अब हम बात कर लेते हैं Oppo Reno 9 और Oppo Reno 9 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और सभी फीचर्स के बारे में, सबसे पहले आपको Oppo Reno 9 और Reno 9 Pro में 6.7 इंच की सेंटर्ड पंच होल कर्व्ड AMOLED FHD+ डिस्प्ले देखने को मिलती है, जिसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट और 2412 x 1080 पिक्सल का रेजोल्यूशन दिया गया है। यह AMOLED FHD+ डिस्प्ले 394 PPI, और 950 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्टेबल है।

Oppo Reno 9 कि प्रोसेसर की बात करें तो इसमें आपको Qualcomm Snapdragon 778G SoC  प्रोसेसर देखने को मिलता है। वहीं अगर बात करें Oppo Reno 9 Pro Smartphone मॉडल की तो उसमें  आपको MediaTek Dimensity 8100-Max चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है।

अब बात कर लेते हैं स्टोरेज के बारे में, आपको दोनों ही स्मार्टफोन में LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज प्रदान की गई है। इस सीरीज के फोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड ColorOS 13 पर कार्य करते हैं। अगर ओप्पो रेनो सीरीज के स्मार्टफोन में कैमरा की बात करें तो इन दोनों स्मार्टफोंस में 32MP का सेल्फी कैमरा प्रोवाइड किया जा रहा है। इसी के साथ Reno 9 में आपको दो कैमरे दिए गए हैं जिसमें से 64MP का पहला प्राइमरी कैमरा है, तथा 2MP का दूसरा सेकेंडरी कैमरा है। इसके अलावा Oppo Reno 9 Pro मैं जो दो कैमरे दिए गए हैं उसमें से 50MP का पहला प्राइमरी कैमरा है और दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा प्रदान किया गया है।

बात करें इनके बाकी फीचर्स की तो दोनों स्मार्टफोन 5G सपोर्ट करते हैं, स्मार्टफोंस में कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल सिम, ब्लूटूथ 5.3, जीएनएसएस, वाई-फाई 6, एनएफसी दिया गया है, इन स्मार्टफोन में आपको यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।  इसी के साथ आपको इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर प्रोवाइड किया गया है और साथ में ग्रैफाइट कूलिंग सिस्टम और इंफार्रेड सेसंर भी मिलता है, जो कि इन स्मार्टफोन में गेमिंग के समय काफी महत्वपूर्ण साबित होंगे।

अब बात कर लेते हैं इन स्मार्टफोन में दी गई बैटरी की तो, आपको बता दें कि इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी प्रदान की गई हैं। हालांकि इसके ऑफिशियल लॉन्च के पहले कुछ दिनों के पहले ही ओप्पो रेनो 9 के फर्स्ट लुक की फोटो लीक हो गई थी। कलर ऑप्शन बारे में चर्चा करें तो ये स्मार्टफोन आपको Bright Moon Black, Slightly Drunken और Tomorrow Gold कलर ऑप्शन में देखने को मिलता है।

Oppo Reno 9 और Oppo Reno 9 Pro की कीमत और उपलब्धता

Oppo Reno 9 Price:

Oppo Reno 9 Price कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन Oppo Reno 8 के अपग्रेड वर्जन  के रूप में देखा जा सकता है| Oppo Reno 9 स्मार्टफोन 3 वेरिएंट में हमें देखने को मिलता है, जिसमें से Oppo Reno 9 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥2,499 यानी भारतीय मूल्य में करीब 28,575 रुपये है। वहीं Oppo Reno 9 12GB + 256GB  वैरीअंट की बात करें तो यह स्मार्टफोन ¥2,699 यानी कि भारतीय रुपयों में करीब 30,883 रुपये में उपलब्ध है। वहीं इसके तीसरे वेरिएंट 12GB + 512GB स्टोरेज वाले की कीमत ¥2,999 यानी कि भारतीय रुपयों में करीब 34,309 रुपये है।

Oppo Reno 9 Pro Price:

अब बात कर लेते हैं ओप्पो रेनो सीरीज के अगले स्मार्टफोन Oppo Reno 9 Pro की कीमत के बारे में, आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें से पहला वैरीअंट 16GB + 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत करीब ¥3,499 अर्थात भारतीय रुपयों में करीब 40,032 रुपये है। इसके अलावा इसके दूसरे वेरिएंट 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब ¥3818 यानी भारतीय रुपयों में 43,464 बताई जा रही है।

Oppo Reno 9 और Oppo Reno 9 Pro स्मार्टफोंस की उपलब्धता के बारे में चर्चा करें तो Oppo Reno Series के इन स्मार्टफोंस  को 2 दिसंबर से चाइना के मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा। वहीं बात करें अगर भारत तथा अन्य देशों की तो ओप्पो कंपनी द्वारा आधिकारिक रूप से अभी तक कोई जानकारी प्रदान नहीं करी गई है की ओप्पो रेनो सीरीज के स्मार्टफोन भारत तथा अन्य देशों के मार्केट में कब तक उपलब्ध किए जाएंगे।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।