Hardik Pandya

पाकिस्तान में ही होगा एशिया कप 2023, भारत के मैच को लेकर बनाया यह मास्टर प्लान – एशिया कप 2023 को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। वहीं अब यह विवाद सुलझता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाना चाहती है तो वही पाकिस्तान भी इस बार अपने ही देश में एशिया कप 2023 टूर्नामेंट का आयोजन करवाना चाहता है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पीसीबी के बीच एक मीटिंग आयोजित हुई जिसके अंतर्गत दोनों ने मिलकर एक मास्टर प्लान बनाया है।

दरअसल एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान में ही होगा। परंतु भारतीय टीम पाकिस्तान में एक भी मैच नहीं खेलेगी। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान में होगा परंतु भारतीय टीम के सभी मैच अन्य देशों में कराए जाएंगे।

पीसीबी ने एशिया कप को अपने देश में कराने के लिए यह मास्टर प्लान बनाया है। जिसमें भारतीय टीम को पाकिस्तान में एक भी मैच न खेलकर श्रीलंका, ओमान, यूएई, इंग्लैंड में से किसी एक देश में मैच खेलना होगा। हालांकि भारतीय टीम कहां पर अपना मैच खेलेगी अभी तक या आधिकारिक रूप से तय नहीं किया गया है क्योंकि वैन्यू तय करने के लिए मौसम का विशेष ध्यान रखना होगा। गौरतलब है कि एशिया कप 2023 का आयोजन सितंबर में होना है। ऐसे में इस समय मौसम का विशेष ध्यान रखना होगा।

जानकारी के लिए बता दे कि इस बार यह टूर्नामेंट वनडे वर्ल्ड कप के चलते 50 ओवर फॉर्मेट में खेला जाना है। वही एशिया कप 2023 में एक बार फिर पाकिस्तान और भारत दोनों ही टीमें एक ही ग्रुप में है ऐसे में दोनों देशों के बीच लगभग तीन मुकाबले होने की संभावना जताई जा रही है।

एशिया कप 2023 में कुल 13 मैच होंगे आयोजित

हर बार की तरह इस बार भी एशिया कप में कुल 6 टीमें भाग लेने जा रही है जिसमें भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और एक क्वालीफायर टीम होगी। इन सभी टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा जाएगा। जिसके पश्चात दोनों ग्रुप में से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी तथा वही सेमीफाइनल में 4 टीमों के बीच राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत कुल 6 मैच आयोजित होंगे। जिसके बाद 2 टीमें फाइनल में पहुंचेगी। इस प्रकार एशिया कप 2023 में फाइनल समेत कुल 13 मैच आयोजित होंगे।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।