Poco जल्द लॉन्च करेगी भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन – Poco कंपनी जल्द ही भारत में सबसे सस्ता फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिसका खुलासा खुद कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से किया है। इस समय Lava Blaze 2 और itel P 5G देश में सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन है। जिनकी कीमत 9999 रुपए के आसपास है। वही माना जा रहा है कि Poco अपना 5G स्मार्टफोन इससे भी कम कीमत में लॉन्च करने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Poco अपना अपकमिंग फोन एयरटेल की मौजूदा साझेदारी के तहत लॉन्च करेगी।
कंपनी के इंडिया हेड हिमांशु टंडन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए Airtel और Poco की साझेदारी के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च करने का हिंट दिया है। इस दौरान हिमांशु टंडन ने अपने पोस्ट में लिखा है कि Poco x Airtel एक और साझेदारी जल्द ही आने वाली है। हिमांशु टंडन के इस पोस्ट पर एक यूजर ने पूछा कि क्या यह एक नई Poco Neo सीरीज या फिर F6 सीरीज डिवाइस है?
इस प्रश्न का जवाब देते हुए टंडन ने कहा कि यह दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी में आने वाला कोई मौजूदा मॉडल नहीं है बल्कि यह पूरी तरह से एक नया डिवाइस होने वाला है। इसके अलावा उन्होंने भारत में सबसे सस्ते 5G फोन के आने की भी हिंट दी है। इस दौरान उन्होंने लिखा है कि मौजूदा डिवाइस का कोई एयरटेल वर्जन नहीं बल्कि यह भारत में लांच होने वाला सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन होगा।
पिछले साल कंपनी ने एयरटेल के साथ साझेदारी के तहत Poco C51 को पेश किया था। इस स्मार्टफोन के खरीदने वाले ग्राहकों को एयरटेल की ओर से कई ऑफर भी दिए गए थे। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हिमांशु टंडन यह स्पष्ट कर चुके हैं की अपकमिंग मॉडल इस तरह बेनिफिट के साथ आने वाला कोई मौजूदा मॉडल नहीं, बल्कि एक नया मॉडल होगा।
बता दे कि इस समय मार्केट में Lava Blaze 2 और itel P55 5G स्मार्टफोन है जिनकी कीमत 9999 रुपए के लगभग है। वहीं अब आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि Poco का अपकमिंग 5G फोन इससे भी कम कीमत में लॉन्च हो सकता है।
