RCB vs PBKS: RCB ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया, विराट ने बनाए 77 रन – IPL 2024 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला गया। जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इस दौरान पंजाब किंग्स ने कप्तान शिखर धवन की 45 रनों की पारी की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। वहीं जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली की 77 रनों की बेहतरीन पारी के बावजूद 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
पंजाब किंग्स ने बनाए 176 रन
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 176 रन बनाए। इस दौरान मैच में कप्तान शिखर धवन ने 37 गेंद पर 45 रनों की पारी खेली। हालांकि फिर ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर विराट कोहली को कैच थमा बैठे। वहीं मैच में जॉनी बेयरस्टो 6 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अतिरिक्त विकेटकीपर बल्लेबाज जीतेश शर्मा ने 27, सैम करन ने 23 तथा प्रभसिमरन सिंह ने 25 रनों की पारी खेली। RCB की ओर से मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल ने दो-दो विकेट चटकाए तो वही यश दयाल और अलजारी जोसेफ के नाम एक-एक विकेट रहा।
विराट कोहली ने बनाए 77 रन
177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB टीम की ओर से विराट कोहली ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंद में 11 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 77 रन बना डालें। वहीं मैच में रजत पाटीदार ने 18 गेंद पर 18 तथा अनुज रावत ने 14 गेंद पर 11 रनों की पारी खेली। हालांकि इस दौरान कप्तान फाफ डु प्लेसिस से 7 गेंद पर 3 रन तथा कैमरून ग्रीन और ग्लेन मैक्सवेल 5 गेंद पर 3 रन बनाकर आउट हो गए। आखिरी ओवर में RCB को जीत के लिए 11 रनों की आवश्यकता थी। हालांकि फिर दिनेश कार्तिक और महिपाल लोमरोर ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपने टीम को जीत दिला दी।
इस दौरान दिनेश कार्तिक ने 10 गेंद में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 28 रन बनाए। वही महिपाल लोमरोर ने भी 8 गेंद पर दो चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 17 रनों की पारी खेली। पंजाब किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए रबाडा और हरप्रीत बरार ने दो विकेट लिए। इसके अतिरिक्त सैम करन और हर्शल पटेल के नाम भी एक-एक सफलता रही।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस सीजन RCB को अपने पहले मुकाबले में चेन्नई (CSK) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरी और पंजाब किंग्स ने Delhi Capitals को हराते हुए इस सीजन का अपना पहला मुकाबला जीत लिया था।







