Royal Challengers Bangalore

RCB vs PK: पंजाब के खिलाफ RCB ने 24 रनो से जीता मैच, सिराज ने चटकाए 4 विकेट – IPL 2023 का 27 वा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के शुरुआती सीजन से ही अपने आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार कर रही है। अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक बार भी आईपीएल का विजेता नहीं बन पाई है। टीम हर बार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड बनाती है परंतु आईपीएल का खिताब जितने में नाकामयाब साबित होती है।

वही आज के मैच की बात की जाए तो पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का यह मुकाबला पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम मोहाली में खेला गया था जहां पर पंजाब किंग्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वही पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और डुप्लेसिस की बेहतरीन पारी की बदौलत आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 174 रन बना डाले। वहीं पंजाब किंग्स की टीम 18.2 ओवर में 150 रन पर ही ढेर हो गई और यह मुकाबला 24 रनों से आरसीबी ने अपने नाम कर लिया।

विराट कोहली – डु प्लेसिस ने खेली शानदार पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और डुप्लेसिस के बीच इस सीजन की सबसे बड़ी पार्टनरशिप हुई। बता दे कि दोनों के बीच 137 रनों की साझेदारी हुई। वहीं विराट कोहली 47 गेंदों पर 59 रन बनाकर जितेश शर्मा के हाथों कैच आउट हो गए। अपनी पारी में विराट कोहली ने 5 चौके और एक छक्का लगाया। वही मैच में डु प्लेसिस ने भी 56 गेंदों पर 5 चौके और 6 छक्के लगाते हुए 84 रन बना डाले। पिछले मैच में के हीरो रहे ग्लेन मैक्सवेल पहले ही गेंद पर चलते बने। वहीं मैच में दिनेश कार्तिक ने भी 5 गेंद पर 7 रन बनाए। पंजाब किंग्स की ओर से हरप्रीत बरार को 2 तथा अर्शदीप सिंह और नाथन एलिस को एक-एक सफलता मिली।

150 रनो पर सिमटी पंजाब किंग्स

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने अपना पहला विकेट पारी की दूसरी ही गेंद पर अथर्व तायडे के रूप में खो दिया। बता दें कि मोहम्मद सिराज ओवर की दूसरी गेंद पर अथर्व तावड़े एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। वही इसके बाद मैथ्यू शार्ट मैदान पर आए परंतु वह भी हसारंगा का शिकार हो गए। बता दे कि मैच में मैथ्यू शॉर्ट ने 7 गेंद पर 8 रन बनाए। वहीं लियाम लिविंगस्टोन को एलबीडब्ल्यू आउट करते हुए मोहम्मद सिराज ने अपनी टीम को तीसरा विकेट दिलाया। मैच में लियाम लिविंगस्टोन 4 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा मैच में कप्तान सेम करण ने 12 गेंद पर 10, जितेश शर्मा ने 27 गेंदों पर 41 तथा प्रभ सिमरन सिंह ने 30 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में शाहरुख खान 5 गेंद पर 7 रन बनाकर वानिंदू हसारंगा का शिकार हो गए।

मोहम्मद सिराज ने लिए 4 विकेट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने पारी की दूसरी ही गेंद पर अथर्व तायडे के रूप में अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। तो वही लियम लिविंगस्टोन को आउट करते हुए मोहम्मद सिराज ने अपना दूसरा विकेट लिया। वही उसके अलावा 18 वे ओवर में गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने तीसरी गेंद पर हरप्रीत बरार तथा अपने ओवर की आखिरी गेंद पर नाथन एलिस को चलता किया। मोहम्मद सिराज के अलावा वानिंदू हसारंगा ने दो तथा हर्षल पटेल और वेन पार्नेल को एक-एक सफलता मिली।

गौरतलब है कि आज के मुकाबले में दोनों ही टीमों के कप्तानों में बदलाव हुआ था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी विराट कोहली के हाथों में थी तो वही शिखर धवन की अनुपस्थिति में पंजाब किंग्स की कमान सैम करन ने संभाली।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।