Realme 10 5G 2023

9 जनवरी को लांच होगा Realme 10, स्मार्टफोन में मिलेंगे ये फीचर – चाइनीस स्मार्टफोन कंपनी Realme भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, आपको बता दें कि Realme 10 Pro Smartphone Series को लॉन्च करने के बाद अब कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की ऑफिशियल डेट की घोषणा कर दी है, रियलमी कंपनी के स्मार्टफोन का नाम Realme 10 है जिसे कंपनी द्वारा भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी पूरी हो गई है।

कंपनी ने Realme 10 Smartphone के टीजर को पिछले हफ्ते लोगों के साथ शेयर किया था जिससे स्मार्टफोन के बारे में एक्साइटमेंट बढ़ने लगी और अब Realme कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme 10 को मार्केट में आधिकारिक रूप से लॉन्च करने की तारीख की घोषणा कर दी है। कंपनी ने आधिकारिक घोषणा करके यह बताया कि Realme 10 स्मार्टफोन 9 जनवरी को लांच किया जाएगा, आपको बता दें कि पूरे भारत में 9 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे से स्मार्टफोन की बिक्री शुरू होगी। कंपनी द्वारा इस स्मार्टफोन को पिछले साल लांच किए गए Realme 9 4G रिप्लेसमेंट के रूप में देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart ने Realme 10 Smartphone के लिए लांच से पूर्व एक अलग माइक्रोसाइट या कहे कि एक स्पेशल लैंडिंग पेज बनाया है, जिसके माध्यम से फ्लिपकार्ट यूजर्स को Realme 10 Smartphone के बारे में सभी प्रकार की जानकारी जैसे उसके प्रोसेसर, कैमरा, हार्डवेयर तथा बाकी अन्य फीचर्स आदि की जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाएगी। आपको बता दें कि Realme 10 Smartphone में MediaTek Helio G99 CPU देखने को मिलने वाला है। Realme 10 की डिस्प्ले में 90Hz रिफ्रेश दिया जाने वाला है। आपको बता दें कि Realme 10 Smartphone को ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में पहले ही कंपनी द्वारा लॉन्च कर दिया और इसीलिए Realme 10 से जुड़ी बाकी सारी फीचर डिटेल पहले से ही पता है। चलिए अब इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में बाकी डीटेल्स भी देखते हैं

Realme 10 Smartphone Price in India

Realme 10 Smartphone की भारत में इसकी कीमत अलग अलग वेरियंट के हिसाब से होगी जिसमे Realme 10 4GB RAM+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 229 डॉलर यानी भारतीय मार्किट में लगभग 19,000 रुपये हो सकती है। वहीं, इसके दुसरे वेरियंट Realme 10 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 299 डॉलर यानी भारतीय रूपये में लगभग 25,000 रुपये हो सकती है।

Realme 10 Smartphone Specifications

Realme 10 के Specifications के बारे में बात करें तो इस स्मार्टफोन में आपको में सुपर AMOLED डिस्प्ले जिसकी साइज़ 6.4 इंच की है, जिसमें हमें आस्पेक्ट रेशियो 20:9 के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 360Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्टेबल है। इसके अतिरिक्त इस बजट स्मार्टफोन में भी आपको ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले सपोर्ट देखने को मिलता है। Realme 10 Smartphone Android 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Realme 10 में आपको प्रोसेसर के मामले में MediaTek Helio G99 SoC प्रोसेसर प्रदान किया जाता है। बात करें इस स्मार्ट फोन की स्टोरेज के बारे में तो इसमें हमें 8GB RAM (LPDDR4x) देखने को मिलती हैं तथा 256GB की इंटरनल स्टोरेज प्रदान की गई है।

स्मार्टफोन की बैटरी बैकअप के बारे में बात करें तो इस मामले में आपको 5000mAh की बैटरी मिलने वाली है जोकि 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। रियलमी कंपनी के स्मार्टफोन की कैमरा क्वालिटी काफी अच्छे होते हैं और Realme 10 Smartphone कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें हमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलेगा, जिसके साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी प्रोवाइड किया गया है। वहीं बात करें अगर इसके सेल्फी कैमरा के बारे में तो फ्रंट में आपको 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Realme 10 Smartphone में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, ड्यूल 4G VoLTE ,माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1 और एनएफसी दिया गया है। बात करे इस स्मार्टफोन डाइमेंशन और लुक्स के बारे में तो इसमें आपको फोन की लंबाई 159.9, चौड़ाई 73.3 के साथ इसका वजन कुल 178.5 ग्राम है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।