स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme इस समय Realme 10 Series पर कार्य कर रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस लाइनअप में Realme 10 4G, Realme 10i, Realme 10 5G, Realme 10 Pro 5G और Realme 10 Pro+ 5G मौजूद होंगे। Realme 10 Ultra का खुलासा Weibo पर प्रसारित एक पोस्टर के अनुसार किया गया है।
एक फैन-मेड इमेज जैसा Weibo पर दिखाई देने वाला Realme 10 Ultra का पोस्टर लग रहा है। Realme X-सीरीज के बाद अब “GT” ब्रांडिंग के तहत फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पेश कर रहा है।
चीन में बीते कुछ सालों से Realme अपने स्मार्टफोन नहीं बेच रहा है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में GT, Neo,Q और V सीरीज के स्मार्टफोन होम मार्केट के लिए मौजूद है। नवंबर में चीन में Realme 10 लाइनअप को लॉन्च करके Realme अपनी नंबर वाली सीरीज के स्मार्टफोन को पुनः लाएगा।
इस स्मार्टफोन के नंबर वाली सीरीज अच्छी हो सकती है। इसका पता पोस्टर पर दिए गए Realme 10 Ultra के स्पेसिफिकेशंस से चलता है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट पर कार्य करेगा, ऐसा इसके पोस्टर पर बताया गया है। इन स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं यह फोन 2160Hz PWM डिमिंग से लैस है। फोन के पोस्टर से साफ पता चलता है कि इसमें कवर्ड एज डिस्प्ले मिलती है, हालांकि इस पर कोई कैमरा दिखाई नहीं दे रहा है।
Realme 10 सीरीज में Snapdragon 8 Plus Gen 1 होने की अटकलें भी सामने आ रही है। 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले कर्व्ड ऐजेज के साथ स्मार्टफोन में होने की उम्मीद है। इसमें 10 बिट कलर, Full HD+ 1080 x 2400 पिक्सल, करीब 2.3mm के स्लिम बोटम बेजेल और 2160 हर्ट्ज पीएमडब्ल्यू डिमिंग मिल सकते हैं। वहीं इस माह के अंत में Realme 10 Pro के लॉन्च होने की उम्मीद है। जो की Dimensity 1080 पर बेस्ड है हालांकि अभी SD8 + G1 Realme फोन के रिलीज या मार्केटिंग के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
