समय के साथ-साथ स्मार्टफोन की चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी इवॉल्व होती आ रही है, अब तक हमने 65 वोल्ट 100 वोल्ट यहां तक कि 150 वर्ल्ड तक के स्मार्टफोन चार्जर तो देखे थे लेकिन रियल मी स्मार्टफोन मार्केट में अब अपना 240वॉट का ‘स्मार्टफोन चार्जर’ लॉन्च करने जा रही है।
साल 2022 में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) मैं इस टेक्नोलॉजी के बारे में चर्चा की गई थी, आपको बता दें कि इस चार्जिंग टेक्निक को ओप्पो (Oppo) ने इन्वेंट किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दे स्मार्टफोन की दिग्गज कंपनियां जैसे OnePlus, Realme, Oppo आदि एक ही पैरंट कंपनी के अलग-अलग ब्रांड है जिनमें कई बार टेक्नोलॉजी का आदान प्रदान किया जाता हैं। और इसीलिए रियलमी अब 240 वोल्ट स्मार्टफोन चार्जर के साथ एक प्रकार का बेहतर तथा तेज चार्जिंग सॉल्यूशन को मार्केट में उतारने जा रही है।
Realme कंपनी साल 2023 में अगले आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोंस में इस चार्जिंग टेक्नोलॉजी को प्रदान कर सकता है और इसकी पुष्टि खुद कंपनी द्वारा की गई है कि फ्लैगशिप फ़ोन में 240W का फास्ट चार्जर देखने को मिलने वाला है। कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन Realme GT Neo 5 में हमें 240 वाट के फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिलने वाली है। आपको बता दें कि पिछले साल 2022 में कंपनी द्वारा Realme GT Neo 3 Smartphone में हमें 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट प्रदान किया गया था।
Realme GT Neo 5 Smartphone में 240W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ-साथ स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर भी देखने को मिल सकता है। लेकिन वर्तमान समय तक रियलमी कंपनी द्वारा इस बेहतरीन स्मार्टफोन को लांच करने के लिए किसी भी आधिकारिक डेट की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि 5 फरवरी को रियलमी जीटी नियो स्मार्टफोन को आधिकारिक रूप से स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।
दावा यह भी किया जा रहा है कि 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के माध्यम से Realme GT Neo 5 Smartphone कुछ मिनटों में फुल चार्ज किया जा सकता है, आपको बता दें कि Realme GT Neo 5 Smartphone में हमें 4500mAh की बैटरी देखने को मिलती है जो 240 वोल्ट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के माध्यम से 7 से 9 मिनट के अंदर ही फुल चार्ज हो सकती है। रियल मी कंपनी द्वारा अपने आधिकारिक वीबो पेज पर इस बात की जानकारी को कन्फर्म किया है कि Realme GT Neo 5 Smartphone सबसे तेज 240W चार्जिंग तकनीक के साथ स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च होने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन बनने वाला है।
Realme ने अपनी फास्ट चार्जिंग तकनीक के बारे में भी जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 240W में डुअल GaN मिनी चार्जिंग एडॉप्टर का उपयोग किया जाएगा। इसी के साथ साथ कंपनी USB-C इंटरफेस साथ में एक 12A चार्जिंग केबल भी पेश करने वाली है।
240 वोल्ट के चार्जिंग सपोर्ट के साथ ही Realme GT Neo 5 स्मार्टफोन के बारे में चर्चा बेहद ही ज्यादा बढ़ चुकी है और इसीलिए इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी कई जानकारियां निकल कर सामने आ रही हैं। जिनके अनुसार यह बताया जा रहा है कि Realme GT Neo 5 Smartphone में 6.7 इंच का Full HD+ डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ देखने को मिलने वाला है। स्मार्ट फोन के प्रोसेसर के बारे में बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया जा सकता है, साथ ही रियलमी के बाकी स्मार्टफोन की तरह इसमें भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर प्रदान किया जाएगा।
स्मार्टफोन के कैमरा क्वालिटी के बारे में भी अनुमान लगाया जा रहा है कि Realme GT Neo 5 Smartphone में हमें 50MP और 25MP का कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। और सबसे महत्वपूर्ण बात की किसी स्मार्टफोन में हमें पहली बार 240W चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिलने वाला है, जिस स्मार्टफोन में 4,600mAh की बैटरी प्रदान की जाएगी । साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि इस स्मार्ट फोन के हमें दो वैरीअंट देखने को मिल सकते हैं।
