Royal Challengers Bangalore

विराट और डु प्लेसिस की पारी की बदौलत आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया, विराट ने बनाए नाबाद 82 रन – रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल के पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने भिड़ी। वहीं मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो कि सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। वहीं 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

बता दें कि मैच में मुंबई इंडियंस का टॉप आर्डर बिल्कुल ही फैल रहा। कप्तान रोहित शर्मा 10 गेंद पर मात्र 1 रन बनाते हुए आकाश दीप की गेंद पर दिनेश कार्तिक को अपना कैच थमा बैठे तो वही विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन भी 13 गेंदों में मात्र 10 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। वहीं मुंबई इंडियंस के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन भी मैच में अपना जलवा नहीं दिखा पाए और 4 गेंदों में 5 रन बनाकर रीस टॉपली की गेंद पर आउट हो गए। वही मैच में तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस की पारी को संभाला और 46 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के भी लगाए।

मैच में सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों पर 15 तो वही नेहाल वडेरा ने 13 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली। वहीं आरसीबी की ओर से गेंदबाजी करते हुए करण शर्मा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए तो वही मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, हर्षल पटेल और माइकल ब्रेसवेल के के नाम एक-एक विकेट रहा।

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की ओर से विराट कोहली और कप्तान फाफ डू प्लेसिस बेहतरीन रंग में दिखाई दिए। इस दौरान कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 46 गेंदों पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। कप्तान डुप्लेसिस और विराट कोहली दोनों ने मिलकर 148 रनों की साझेदारी की। इस दौरान विराट कोहली ने 50 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।

वही मैच में दिनेश कार्तिक 3 गेंद पर बिना अपना खाता खोलें कैमरून ग्रीन की गेंद पर तिलक वर्मा को अपना कैच थमा बैठे। वही मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 गेंदों में 2 छक्के लगाते हुए 12 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 16.2 ओवर में ही यह मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से कैमरून ग्रीन और अरशद खान को एक-एक सफलता मिली। बता दें कि आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत के साथ शुरुआत की है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।