RR vs CSK: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को 3 रनों से हराया – आई पी एल 2023 के 17 वे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रनों से हरा दिया है। बता दें कि मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए थे। वही जवाब में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी और यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स ने 3 रनों से जीत लिया। बता दे कि मुंबई इंडियंस के बाद राजस्थान रॉयल्स दूसरी ऐसी टीम है जिसने चेन्नई सुपर किंग्स को दो या दो से ज्यादा बार चेपाक स्टेडियम में हराया हो।
मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वही पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की ओर से जोश बटलर ने अर्धशतकीय पारी खेली। बता दे की मैच में जोश बटलर ने 36 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली वहीं इसके अलावा देवदत्त पडीकल ने भी 26 गेंदों पर 38 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने अपने 9 वे ओवर में देवदत्त पडिकल और संजू सैमसन को आउट करते हुए 2 विकेट चटकाए। वही रविचंद्रन अश्विन ने 22 गेंदों में 30 तथा सिमरन हिट मायर ने 18 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मैच में जेसन होल्डर और एडम जंपा दोनों कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए आकाशदीप सिंह, तुषार देशपांडे और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट चटकाए तो वहीं एक विकेट मोइन अली के नाम रहा।
175 रनों के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पारी के तीसरे ओवर में ही सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड 8 रन बनाकर संदीप शर्मा की गेंद पर आउट हो गए। वहीं मैच में डेवोन कानवे और अजिंक्य रहाणे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को आगे बढ़ाया। इस दौरान अजिंक्य रहाणे ने 19 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली तो वही डेवोन कानवे ने 38 गेंदों पर छह चौके लगाते हुए 50 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा। मैच में शिवम दुबे 9 गेंद पर 8 रन, मोईन अली 10 गेंद पर 7 रन तथा अंबाती रायडू 2 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हो गए।
आखरी ओवरों में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा ने कुछ बड़े शॉट लगाकर टीम को जीत के पास तक पहुंचाया। आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 40 रन चाहिए थे। वही आखिरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स कोर 21 रनों की आवश्यकता थी परंतु टीम केवल 17 रन ही बना पाई। आखरी गेंद में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 रनों की आवश्यकता थी परंतु महेंद्र सिंह धोनी आखिरी गेंद पर छक्का नहीं लगा पाए और यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स ने 3 रनों से अपने नाम कर लिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से यूज़वेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए तो वही संदीप शर्मा और एडम जंपा को एक-एक सफलता मिली।
