RR vs DC: Rajasthan Royals ने दर्ज की दूसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया – राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला आज सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में खेला गया। जहां पर दिल्ली कैपिटल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया वही पहले बल्लबाजी करते हुए Rajasthan Royals ने पांच विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। इस दौरान रियान पराग ने 45 गेंद पर नाबाद 84 रनों की पारी खेली। वहीं जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 5 विकेट खोकर 173 रन ही बना पाई और राजस्थान रॉयल्स ने यह मुकाबला 12 रनों से जीत लिया।
दरअसल सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरे राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल 7 गेंद पर 5 रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार हो गए। वहीं मैच में जोस बटलर भी 16 गेंद पर 11 रन बनाकर कुलदीप यादव के हाथों आउट हो गए। हालांकि फिर मैच में रियान पराग ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंद पर 7 चौके और 6 छक्के लगाते हुए नाबाद 84 रन बना डालें। वहीं इसके अतिरिक्त मैच में रविचंद्रन अश्विन ने 19 गेंद पर 29, ध्रुव जुरेल ने 12 गेंद पर 20 तथा कप्तान संजू सैमसन ने 14 गेंद पर 15 रनों का योगदान दिया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पांचो गेंदबाजों को एक-एक सफलता मिली। जिनमें खलील अहमद, मुकेश कुमार, एनरिक नोर्त्जे, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव शामिल रहे।
दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला। इस दौरान मिचेल मार्श और डेविड वार्नर ने अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि फिर मिचेल मार्श 12 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं इसी ओवर में रिकी भूई भी दो गेंद पर बिना अपना खाता खोले चलते बने। हालांकि फिर डेविड वार्नर और ऋषभ पंत ने पारी को संभाला। इस दौरान कप्तान ऋषभ पंत ने 26 गेंद पर 28 तथा डेविड वार्नर ने 34 गेंद पर 49 रनों की पारी खेली। हालांकि डेविड वार्नर अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए। वहीं मैच में अभिषेक पोरेल ने 10 गेंद पर 9 रनों की पारी खेली। इसके अतिरिक्त ट्रिस्टन स्टब्स ने 23 गेंद पर नाबाद 44 तथा अक्षर पटेल ने 13 गेंद पर नाबाद 55 रन बनाए।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना पाई और Rajasthan Royals ने यह मुकाबला 12 रनों से जीत लिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए नंद्रे बर्गर और युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए तो वही आवेश खान के नाम भी एक सफलता रही। । इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद रियान पराग को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। बता दे की Rajasthan Royals ने IPL 2024 में खेले गए दोनों मुकाबले में जीत दर्ज की है। मुकाबले में जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वही दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में है।
