RR vs PBKS: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया – आई पी एल 2023 में गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। वहीं बाकी सभी टीमों की प्लेऑफ में पहुंचने की रेस जारी है। वहीं आईपीएल में 19 मई के दिन राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 5 विकेट खोकर 181 रन बनाए। इस दौरान सैम करन ने 49 रनों की पारी खेली। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 19.4 ओवर में ही 6 विकेट खोकर 189 रन बनाते हुए जीत दर्ज कर ली।
मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो कि बिल्कुल सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की ओर से प्रभसीमरन पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर ट्रेंट वोल्ट को विकेट देते चले। वही मैच में अथर्व तायडे भी 12 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं कप्तान शिखर धवन 12 रन बनाते हुए एडम जंपा के हाथों एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इसके अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने 9 रन तथा जितेश शर्मा ने 28 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली। बता दें कि दोनों का ही विकेट नवदीप सैनी को मिला वही मैच में शाहरुख खान ने 23 गेंद पर 41 तथा सैम करन ने 31 गेंद पर नाबाद 49 रनों की पारी खेली। बता दें कि दोनों ही बल्लेबाजों ने मैच में 4-4 चौके और 2-2 छक्के लगाए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए नवदीप सैनी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए तो वही ट्रेंट बौल्ट और एडम जंपा ने एक-एक विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोश बटलर 4 गेंद पर बिना अपना खाता खोलें रबाडा का शिकार हो गए। वहीं देवदत्त पडिकल ने मैच में 30 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 51 रनों की पारी खेली। वही मैच में कप्तान संजू सैमसन मात्र 3 गेंदों में 2 रन बनाकर राहुल चहर की गेंद पर कैच आउट हो गए। आई पी एल 2023 में शानदार प्रदर्शन कर रहे यशस्वी जायसवाल ने इस मुकाबले में भी 36 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली वही मैच में सिमरन हिट मायर ने 28 गेंदों पर चार चौके और तीन शानदार छक्के लगाते हुए 46 रन बनाए। इसके अलावा मैच में रियान पराग ने 12 गेंद पर 20 रन बनाए। हालांकि फिर वह पवेलियन लौट गये। ध्रुव जुरेल ने 4 गेंद पर 10 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।
पंजाब किंग्स की ओर से कगिसो रबाडा ने दो विकेट चटकाए तो वही सैम करन, अर्शदीप सिंह, नाथन एलीस और राहुल चाहर के नाम एक-एक सफलता रही। बता दें कि पंजाब किंग्स की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत के बाद भी दूसरे टीमों के नतीजों पर निर्भर हैं।
