साऊथ कोरिया की जानी मानी स्मार्ट फ़ोन कंपनी Samsung अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Samsung Galaxy S23 को साल 2023 के शुरुआती 3 महीनों के भीतर ही लॉन्च करने वाली है। सैमसंग स्मार्टफोन की इस Samsung Galaxy S23 सीरीज में टॉप स्मार्टफोन वेरिएंट Samsung Galaxy S23 Ultra मॉडल होगा, यह स्मार्टफोन पहले ही गीकबेंच और FCC सर्टिफिकेशन डाटाबेस पर दिख चुका है और अब यह स्मार्टफोन चीन के TENAA डाटाबेस पर दिखाई दिया है, इन सभी जगह लिस्ट होने के कारण इस डिवाइस के कई सारे जरूरी स्पेसिफिकेशंस के बारे में काफी ज्यादा जानकारी प्राप्त हुई है।
लिस्टिंग के माध्यम से कुछ जानकारी पता चली है जिसके अनुसार, सैमसंग स्मार्टफोन की इस Samsung Galaxy S23 सीरीज के टॉप स्मार्टफोन जिसका मॉडल नंबर SM-S9180 है, उसमें 6.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसमें आपको 1440 x 3088 पिक्सल का रेजोल्यूशन दिया गया है और स्मार्टफोन की स्क्रीन में 16.7M कलर्स शामिल है। Samsung Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन के डायमेंशन की बात करें तो इसका डाइमेंशन 163.4mm, 78.1mm और 8.9mm है तथा स्मार्टफोन का वजन कुल 233 ग्राम है। इसके प्रोसेसर के बारे में ऐसी न्यूज़ निकल कर सामने आ रही है कि इसमें 3.2GHz के जगह पर 3.36GHz पर क्लॉक हुआ एक परफॉर्मेंस कोर कस्टम-बिल्ट प्रोसेसर लग रहा है जोकि Snapdragon 8 Gen 2 SoC हो सकता है। बात करें अगर इसके रैम तथा स्टोरेज की तो इसमें आपको 8GB या 12GB RAM मिलती हैं जिसके साथ 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन दिए गए है।
आपको बता दें कि गीकबेंच लिस्टिंग के माध्यम से स्मार्टफोन के बारे में और भी कई सारी जानकारी मिली है जैसे कि Samsung Galaxy S23 सीरीज के सबसे प्राइम मॉडल Samsung Galaxy S23 Ultra में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलेगा जोकि इन स्मार्टफोन को बाकी फोन की तुलना में काफी खास बना देता है। अभी तक प्राप्त हुई जानकारी के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें भी Samsung Galaxy S22 Ultra के समान ही 108MP ISOCELL HM3 सेंसर दिया गया है। इसमें इंटीरियर कैमरा के अलावा भी स्मार्टफोन में तीन और रियल कैमरा दिए गए हैं जिसमें से एक रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो है तथा दूसरा रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और तीसरा रीयर कैमरा 2 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। साथ ही अगर बात करें इस स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा के बारे में तो इसमें आपको 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है |
चलिए अब बात कर लेते हैं Samsung Galaxy S23 Ultra Smartphone के अन्य फीचर्स के बारे में तो इस स्मार्टफोन में आपको लाइट सेंसर , डिस्टेंस सेंसर, ग्रेविटी सेंसर देखने को मिलता है साथ ही इसमें अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट भी दिया गया है। गीकबेंच पर हुई लिस्टिंग के माध्यम से Samsung Galaxy S23 Ultra के कनेक्टिविटी फीचर्स के बारे में मिली जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन में NR SA बैंड्स- बैंड 78 बैंड 79,बैंड 28, बैंड 41, एन1,2110-2155 मेगाहर्ट्ज दिए गए हैं तथा एनआर एनएसए बैंड – बैंड 41, बैंड 78 और बैंड 79 दिए हैं।
