Samsung

Samsung Galaxy S24 सीरीज में मिलेगा Galaxy AI फीचर, 2025 तक रहेगा फ्री – Samsung Galaxy S23 की अपार सफलता के बाद अब Samsung Galaxy S24 सीरीज लॉन्च कर दी गई है। दरअसल इस सीरीज में एक नया फीचर Galaxy AI भी शामिल किया जा रहा है। जो कि इस सीरीज का सबसे बड़ा हाइलाइट है। यूजर्स को इस सुविधा के जरिए रियल टाइम कॉल ट्रांसलेशन समेत कई सुविधाएं मिलेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार इस फीचर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को कीमत चुकानी पड़ सकती है।

दरअसल Samsung Galaxy S24 सीरीज से जुड़े एक फुट नोट में यह बताया गया है कि Galaxy AI फीचर्स लगभग 2 साल के लिए ही फ्री उपलब्ध होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग कंपनी ने कहा है कि Galaxy AI फीचर्स को यूजर्स के लिए साल 2025 के अंत तक ही फ्री दिया जाएगा। हालांकि कंपनी ने इस फीचर के लिए कोस्ट का एलान अभी नही किया है।

बात करे Samsung Galaxy S24 series की तो भारत में इस सीरीज का बेस मॉडल 79,999 रुपए में आता है। वही इस सीरीज का टॉप मॉडल Samsung Galaxy S24 Ultra का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,29,999 रुपए में तथा 12GB RAM और 1TB स्टोरेज वेरिएंट 1,39,999 रुपए में आता है। Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन में आपको 200 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप मिलता है। जो की 8k तक वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। वहीं इसमें आपको बेहतरीन बैटरी क्षमता के साथ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। इस स्मार्टफोन में शानदार डिस्पले क्वालिटी के साथ स्क्रीन प्रोटक्शन भी मिलता है।

Samsung Galaxy S24 का बेस वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपए तथा 8GB + 512GB की कीमत 89,999 रुपए है। वही बात करे Samsung Galaxy S24 Plus स्मार्टफोन के 12GB+256GB स्टोरेज की कीमत 99,999 रुपए और 12GB + 512GB की कीमत 1,09,999 रुपए रखी गई है।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है