Huawei Pocket S

अपने दो नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को Samsung ने लॉन्च किया है। कंपनी ने लेटेस्ट डिवाइसेज Samsung W23 Flip 5G तथा Samsung W23 5G को फ्लिप कैटेगिरी में लॉन्च किया हैं।स्पेसिफिकेशंस दोनों ही स्मार्टफोन में अलग-अलग उपलब्ध कराए गए हैं तथा 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले Samsung W23 5G के साथ आता हैं जबकि डाइनेमिक एमोलेड डिस्प्ले Samsung W23 Flip 5G में मौजूद कराया गया हैं। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स में क्या कुछ खास दिया हैं, इसकी क्या प्राइस हैं, आइए अब हम इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung W23 Flip 5G तथा Samsung W23 5G स्मार्टफोन की प्राइस:-

RMB 15,999 (तकरीबन 1,82,000 रुपये) Samsung W23 5G फोन की प्राइस रखी गई हैं तथा RMB 9,999 (तकरीबन 1,13,000 रुपये) Samsung W23 Flip 5G की प्राइस हैं। 28 अक्टूबर से इसके लिए प्री-ऑर्डर प्रारंभ किया जा रहा हैं इसे सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट की मदद से बुक किया जा सकता हैं।

Samsung W23 5G स्मार्टफोन के फीचर्स तथा स्पेसिफिकेशंस:-

मेन डिस्प्ले 7.6 इंच का Samsung W23 5G फ़ोन में उपलब्ध हैं जो कि 2X QXGA+ स्क्रीन सेकंड जनरेशन डायनेमिक एमोलेड हैं। 2176×1812 पिक्सल का रिजॉल्यूशन Samsung W23 5G फ़ोन में उपलब्ध हैं तथा 120Hz का रिफ्रेश रेट भी इसमें मौजूद कराया गया हैं। इस फ़ोन में 6.2 इंच की सेकंडरी डिस्प्ले हैं तथा 904×2,316 पिक्सल रिजॉल्यूशन Samsung W23 5G में उपलब्ध कराया गया हैं। इस फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट प्रोसेसिंग के लिए मौजूद हैं तथा 512GB स्टोरेज तथा 16GB रैम को इसके साथ पेअर किया गया हैं।

ट्रिपल रियर कैमरा Samsung W23 5G फ़ोन में उपलब्ध कराया गया हैं जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 10 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा तथा 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया हैं। 4 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा प्राइमरी डिस्प्ले पर उपलब्ध हैं तथा 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा कवर डिस्प्ले पर मौजूद हैं। 4400mAh की बैटरी से डिवाइस लैस हैं।

Samsung W23 Flip 5G स्मार्टफोन के फीचर्स तथा स्पेसिफिकेशंस:-

अगर बात Samsung W23 Flip 5G के फीचर्स की करें तो 6.7 इंच का सेकंड जनरेशन डायनेमिक एमोलेड स्क्रीन इस फ़ोन में मिलता हैं तथा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट 1,080×2,640 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ उपलब्ध कराया गया हैं। 1.9 इंच साइज की दूसरी डिस्प्ले हैं और इसमें 260×512 पिक्सल का रिजॉल्यूशन उपलब्ध हैं तथा स्मार्टफोन में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट प्रोसेसिंग के लिए मौजूद हैं और इसे 512GB स्टोरेज तथा 12GB रैम के साथ पेअर किया गया हैं।

अगर कैमरा डिपार्टमेंट को देखा जाए तो डुअल रियर कैमरा इस फ़ोन में दिया गया हैं इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर तथा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस सेकंडरी कैमरा के रूप में उपलभ्ध हैं। यह 12MP कैमरा इसमें सेल्फी के लिए मिलता हैं तथा 3,700mAh इस फ़ोन की बैटरी कैपेसिटी हैं।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।