India vs New Zealand - Shubman gill

शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, बाबर आजम के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने में 1 रन से चुके – हाल ही में पूरी हुई भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में भारतीय टीम के शुभमन गिल शानदार लय में दिखाई दिए। इस सीरीज में कुल 3 मैच खेलते हुए शुभमन गिल ने 360 रन बना दिए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक दोहरा शतक भी लगाया। सीरीज के पहले ही मुकाबले में शुभमन गिल ने 208 रन बनाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था, तो वहीं दूसरे मुकाबले में शुभमन गिल ने नाबाद 40 रनों की पारी खेली तो वही इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में गिल ने 112 रन बनाए। इस प्रकार शुभमन गिल में 3 वनडे मुकाबले में 360 रन बना डाले। वही शुभमन गिल तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है इस मामले में गिल ने पाकिस्तान के बाबर आजम की बराबरी कर ली।

एक रन से टूट जाता बाबर आजम का रिकॉर्ड

गौरतलब है कि पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आजम ने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 360 रन बनाए थे। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शुभमन गिल ने भी 360 रन बनाए हैं। यदि शुभमन गिल इस सीरीज में 1 रन और बना देते तो वह बाबर आजम का रिकॉर्ड भी तोड़ देते। बता दें कि इस सीरीज में 360 रन बनाते हुए शुभमन गिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वही अब भारतीय टीम की ओर से तीन मैचों की वनडे सीरीज में गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था जिन्होंने तीन मैचों की सीरीज में 283 रन बनाए थे।

वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने शुभमन गिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में गिल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 208 रनों की पारी खेली थी। बता दे की शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज है। उन्होंने मात्र 23 साल की उम्र में वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है। वही उनसे पहले ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मुकाबले में 24 साल की उम्र में शतक लगाया था। वही इन दोनों युवा खिलाड़ियों से पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था जिन्होंने साल 2013 में 26 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था।

तीन मैच की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

बाबर आजम – 360 रन (साल 2016)

शुभमन गिल – 360 रन (साल 2023)

इमरुल कायेस – 349 रन (साल 2018)

क्विंटन डिकॉक – 342 रन (साल 2013)

मार्टीन गुप्टिल – 330 रन (साल 2013)

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।