SRH

SRH vs CSK: Sunrisers Hyderabad ने CSK को 6 विकेट से हराया – IPL 2024 का 18 वा मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला गया। जहां पर हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। वही जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.1 ओवर में चार विकेट खोकर यह मैच जीत लिया।

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai SuperKings) की ओर से रचिन रविंद्र ने 9 गेंद पर 12 रनों की पारी खेली। हालांकि फिर वह भुवनेश्वर कुमार का शिकार हो गए। वहीं मैच में ऋतुराज गायकवाड भी 21 गेंद पर 26 रन बनाकर चलते बने। हालांकि इस दौरान शिवम दुबे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 24 गेंद पर 45 बना डाले। इस दौरान शिवम दुबे ने अपनी पारी में दो चौके और चार छक्के भी लगाए। वहीं मैच में रविंद्र जडेजा ने 23 गेंद पर नाबाद 31 रनों की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, पेट कमिंस, शाहबाज अहमद और जयदेव उनादकट के नाम एक-एक सफलता रही।

166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की ओर से अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। इस दौरान दोनों के बीच 2.4 ओवर में 46 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि फिर अभिषेक शर्मा 12 गेंद पर 37 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल कर आउट हो गए। मैच में अभिषेक शर्मा ने तीन चौके और चार छक्के लगाए। वहीं इसके अलावा हेड ने 24 गेंद पर 31 रनों की पारी खेली। मार्करम ने 36 गेंद पर 50 रन बनाए।

हालांकि फिर वह मोईन अली की गेंद पर एलपीडबल्यू आउट हो गए। वहीं मैच में शाहबाज अहमद ने 19 गेंद पर 18 तथा हेनरीक क्लासेन ने 11 गेंद पर 10 रन बनाए। इस प्रकार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 18.1 ओवर में छह विकेट से यह मुकाबला जीत गई। चेन्नई सुपर किंग्स CSK की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोईन अली के नाम दो विकेट रहे तथा महिश तीक्षणा और दीपक चाहर के नाम एक-एक सफलता रही। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने के बाद अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।