SRH

SRH vs PBKS: 4 विकेट से जीता SRH, अभिषेक शर्मा ने लगाया अर्धशतक – IPL 2024 में आज डबल हेडर का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। जहां पर पंजाब किंग्स ने पांच विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। वही जवाब में हैदराबाद की टीम ने पांच गेंद शेष रहते ही यह मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में 17 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच चुकी है। बता दे की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला गया। जहां पर पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान पहले विकेट के लिए अथर्व तायडे और प्रभसिमरन सिंह के बीच 91 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि फिर अथर्व तायडे 46 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह भी 45 गेंद पर 71 तक बनाकर आउट हो गए। मैच रिले रूसो ने 3 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 49 रन बनाएं। हालांकि वह अपने अर्धशतक से चूक गए और पेट कमिंस की गेंद पर अब्दुल समद के हाथों कैच आउट हो गए।

वहीं मैच में जितेश शर्मा ने 15 गेंद पर नाबाद 32 रनों की पारी खेली। इस प्रकार पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 214 बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से टी नटराजन ने 2 तथा पेट कमिंस और व्यासकांत ने 1-1 विकेट लिया।

215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड पहले ही गेंद पर अर्शदीप सिंह के हाथों बोल्ड हो गए। हालांकि इसके बाद राहुल त्रिपाठी ने 18 गेंद पर 33 रन बनाए। वही मैच में अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 66 रन बनाए। अपनी पारी में अभिषेक शर्मा ने 5 चौके और 6 छक्के भी लगाए। इसके अतिरिक्त नीतीश रेड्डी ने 25 गेंद पर 37 रनो की पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंद पर 42 रन बनाएं और आउट हो गए। अब्दुल समद ने नाबाद 11 और सनवीर सिंह ने नाबाद 6 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। Sunrisers Hyderabad ने यह मैच 4 विकेट से जीत लिया। पंजाब किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह और हर्शल पटेल ने दो-दो विकेट लिए। इसके अतिरिक्त हरप्रीत बरार और शशांक सिंह के नाम 1-1 सफलता रही।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।