Tecno Smartphone Company का ब्रांड न्यू स्मार्टफोन भारत में 7 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन का नाम Tecno Pova 4 है, Tecno स्मार्टफोन कंपनी द्वारा अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से कंपनी के नए स्मार्टफोन की Tecno Pova Series के लॉन्च करने का ऐलान किया है। गेमिंग का शौक रखने वाली सभी यूज़र के लिए अच्छी खबर यह है कि Tecno Pova 4 स्मार्टफोन में आपको 6nm MediaTek Helio G99 SoC प्रोसेसर देखने को मिल सकता है, जो कि Tecno Pova 4 को एक गेमिंग फोकस्ड स्मार्टफोन बनाता है। Tecno Pova 4 स्मार्टफोन में मिलने वाली स्टोरेज के बारे में बात करें तो इसमें आपको 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज प्रदान की गई है। मजेदार बात यह है कि Tecno Pova 4 आधिकारिक रूप से लॉन्च से पहले भारत में ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर टीज कर रहा है।
Amazon India ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्टिंग के बाद यह जानकारी प्राप्त हुई है कि Tecno Pova 4 में 6,000mAh की बैटरी प्रदान की गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Tecno Smartphone Company द्वारा ऐसा दावा किया गया है कि Tecno Pova 4 Smartphone 10 मिनट की चार्जिंग के साथ 10 घंटे तक का कॉलिंग स्टैंडबाई प्रोवाइड करा देता है।
Tecno Company के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से Tecno Pova 4 के लांच का एक टीजर शेयर किया गया है। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट 7 दिसंबर को होगा और लॉन्च के साथ ही Tecno Pova 4 Smartphone को Amazon Website के माध्यम से ऑनलाइन सेलिंग के लिए भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। हालांकि, 7 दिसंबर को होने वाले इस लॉन्च इवेंट के समय को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी पता नहीं चली है।
आपको बता दें कि Amazon की वेबसाइट पर Tecno Pova 4 Smartphone को भारत में किए जाने वाली लांच को और अधिक स्पेशल बनाने के लिए अपनी वेबसाइट पर Tecno Pova 4 Smartphone के लिए एक डेडिकेटेड लैंडिंग पेज भी है। स्मार्टफोन के लॉन्च के साथ ही इस से जुड़े सभी प्रकार के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए आप Amazon ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध “नोटिफाई मी” बटन पर क्लिक कर सकते हैं, जिससे आपको स्मार्टफोन के लॉन्च के साथ ही अन्य जानकारी भी प्राप्त हो जाएगी।
मोबाइल के स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करें तो इसमें हमें MediaTek Helio G99 SoC प्रोसेसर देखने को मिलेगा। स्टोरेज के लिए इस स्मार्टफोन में 8GB की रैम तथा 128GB इनबिल्ट स्टोरेज प्रदान की गई है, इसी के साथ साथ आप वर्चुअल रैम का उपयोग करके इस स्मार्टफोन की रैम को 13 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। जैसा कि हमने आपको बताया इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी प्रदान की गई है। इस स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। जानकारी के लिए बता दे की Techno Pova 4 Pro Smartphone पहले से ही मार्केट में लांच किया जा चुका है।
एक हफ्ते पहले ही पारस गुगलानी (@passionategeekz) नाम के एक टिपस्टर ने NewZonly के साथ मिलकर Tecno Pova 4 Smartphone के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी प्रदान करी थी। पारस गुगलानी द्वारा लीक खबर में यह दावा किया गया था कि Tecno Pova 4 स्मार्टफोन में हमें 6.82-इंच HD+ डिस्प्ले देखने को मिलेगी जोकि 90Hz रिफ्रेश रेट पर कार्य करेगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन एंड्राइड 12 वर्जन पर कार्य कर सकता है। इस स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल का एआई बेस्ड ड्यूल कैमरा यूनिट देखने को मिलने वाला है।
