जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पिछले महीने ही भारत में 5G मोबाइल नेटवर्क की शुरुआत हुई है और इसी के साथ पूरे देशभर में इसका विस्तार होने में अभी करीब 2 से 3 साल तक का समय लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। दुनिया के बाकी देशों के बारे में बात करें विशेष तौर पर चीन 6G Technology और फास्ट इंटरनेट स्पीड के मामले में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ ही चीन में 6G सेवा लोगों को प्रदान करने पर काम शुरू भी हो गया है। चाइना की टेलीकॉम कंपनी ZTE ने ऐलान किया है कि उसने 1 million Gigabits यानी करीब 1 billion MB तक की तेज नेटवर्क स्पीड के लक्ष्य की खोज में 6G पर रिसर्च शुरू कर दी है। ZTE Telecom Company ने कहा है कि वह टेक्नॉलजी में नए इनोवेशन और आरएंडडी में निवेश के उद्देश्य से कार्य कर रही है।
कुछ रिपोर्ट के आधार पर देखें तो, ZTE ने रिसर्च पर वर्ष 2022 में 16 बिलियन युआन भारतीय रुपयों में करीब 183 अरब का खर्च किया हैं। आपको बता दें कि इस टाइम पीरियड में कंपनी की कुल ऑपरेटिंग इनकम का करीब 17 प्रतिशत है। ZTE के अनुसार 6G मोबाइल कम्युनिकेशन के क्षेत्र में आने वाले कुछ समय में अगली बड़ी उपलब्धि साबित होगी, हालांकि आपको बता दें कि इस टेक्नोलॉजी का डेवलपमेंट अपने शुरुआत चरण में है।
इस कंपनी का मुख्य उद्देश्य 6G टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट में सबसे आगे रहना है। ZTE मुख्य रूप से R&D कर्मचारियों पर विशेष ध्यान रखेंगे क्योंकि कंपनी के अनुसार R&D स्ट्रैटिजी इस टेक्नोलॉजी को साकार बनाने का महत्वपूर्ण आधार है। इसीलिए कंपनी ने ऑपरेटिंग इनकम का लगभग 10 प्रतिशत R&D पर खर्च करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने साफ तौर पर यह कहा है कि वह 6G तकनीक के डेवलपमेंट के लिए अपनी कोशिश जारी रखेंगे।
कुछ विशेषज्ञों की माने तो 6G नेटवर्क के संभव रूप से शुरुआत होने में 2030 तक का समय लग सकता है लेकिन यह केवल एक अनुमान मात्र ही है, क्योंकि ZTE अकेली कंपनी नहीं है जो 6G टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। दुनिया की कई बड़ी कंपनियां 6G की डेवलपमेंट और टेस्टिंग में लगी है जिससे यह लगता है कि 6G Technology अनुमानित समय से पहले ही संभव हो सकती है| यह संभव ही लगता है क्योंकि कुछ समय पहले ही दक्षिण कोरियाई टेक्नोलॉजी दिग्गज कंपनी एलजी ने 6G टेक्नोलॉजी टेस्टिंग में कामयाबी पाई है, LG ने 155 से 175 गीगाहर्ट्ज (Ghz) की फ्रीक्वेंसी रेंज में 320 मीटर की दूरी पर 6G टेराहर्ट्ज (THz) डेटा के वायरलेस रिसेप्शन और ट्रांसमिशन की सफल टेस्टिंग करी है।
बात करें अगर हमारे देश भारत की तो वह भी इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही यह कह चुके हैं कि भारत इस दशक के आखिर तक 6G सर्विसेज को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने यह घोषणा ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022′ ग्रैंड फिनाले मैं अपने संबोधन के समय करी थी। इसी के साथ 6G पर कई अन्य देश जैसे जापान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया तेजी से काम कर रहे हैं।
