IPL 2023 से पहले ही बाहर हुए यह 10 खिलाड़ी, 4 भारतीय खिलाड़ी के नाम भी शामिल – आई पी एल 2023 में अब कुछ ही दिन शेष है। बता दें कि इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पिछले साल की चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच 31 मार्च को खेला जाएगा। इस बार आईपीएल शुरू होने से पहले ही इस T20 लीग से कुल 10 खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। जिनमें 9 खिलाड़ी तो पूरी तरह बाहर हो चुके हैं परंतु एक खिलाड़ी पर अभी भी संशय बना हुआ है।
जानकारी के लिए बता दे कि आईपीएल की कुल 10 टीमों में से अलग-अलग 10 खिलाड़ी इस बार आईपीएल 2023 के टूर्नामेंट में से बाहर हो चुके हैं। जिनकी वजह अलग-अलग है वही इस लिस्ट में 4 भारतीय खिलाड़ी का नाम भी शामिल है।
गौरतलब है कि दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना के बाद से ऋषभ पंत अभी तक स्वस्थ नहीं हो पाए हैं। जिसके कारण वह ipl 2023 में नहीं खेल पाएंगे। वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कमर की चोट के कारण काफी दिनों से परेशान थे। हाल ही में उन्होंने बैक सर्जरी करवाई है जिसके कारन वह कई महीनों के लिए क्रिकेट से दूर रहने वाले हैं। यानी ऋषभ पंत के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह भी इस बार आईपीएल में नहीं दिखाई देंगे। वही इस सूची में तीसरे भारतीय प्रसिद्ध कृष्णा है वह भी चोट के चलते इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। इसके अतिरिक्त इस सूची में चौथे स्थान पर श्रेयस अय्यर हैं जिनको लेकर स्थिति साफ नहीं है। अय्यर के आई पी एल 2023 में खेलने को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है।
वहीं इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी है जिनमें स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस ने आई पी एल 2023 में नहीं खेलने का निर्णय लिया है तो वहीं झाय रिचर्ड्सन भी इस बार चोट के कारण आईपीएल का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। वहीं न्यूजीलैंड के काइल जेमीसन भी बैक इंजरी के कारण इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। इसके अतिरिक्त इंग्लैंड के दो खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो और विल जैक्स भी इस साल 2023 का टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे।
IPL 2023 से बाहर हो चुके खिलाड़ी
- ऋषभ पंत
- जसप्रीत बुमराह
- प्रसिद्ध कृष्णा
- श्रेयस अय्यर
- विल जैक्स
- झाय रिचर्ड्सन
- काइल जेमीसन
- जॉनी बेयरस्टो
- स्टीव स्मिथ
- पैट कमिंस
