Tik Tok

TikTok ला रहा है लॉन्ग वीडियो फीचर – जल्द ही होगा उपलब्ध – टिकटोक अपने एप्प पर नए उपडटेस जल्द ही लाने जा रहा है। दरअसल TikTok लेकर आया है 60 मिनट की वीडियो अपलोड करने की सुविधा, जो यूजर्स को YouTube जैसा एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी ने यह सुविधा मार्केट में सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध की है।

फिलहाल इसे अधिक बड़े रूप में उपलब्ध कराने की कोई योजना नहीं है, लेकिन यह स्पष्ट है लंबे वीडियो कंटेंट के साथ TikTok अपने सामान्य दर्शकों के अलावा कुछ यूट्यूब दर्शकों को अट्रैक्ट कर सकता है, जो स्क्रोल करने के लिए छोटे- छोटे वीडियो की खोज में रहते है।

शुरुआती दिनों में TikTok की वीडियो अपलोड की समय सीमा सिर्फ 15 मिनट थी, जैसे कि पुराने टाइम में YouTube platform की भी थी। लेकिन पिछले कुछ समय से लम्बे वीडियो कंटेंट की डिमांड लगातार बढ़ रही है। टिकटोक का कहना है कि उसे अक्सर क्रिएटर से ऐसी मांगे मिलती है, जैसे कि खाना बनाने की रेसिपी, डेमो ब्यूटी, tutorials, education, lesson plan, कॉमेडी स्केच और अन्य चीजों के लिए अधिक टाइम चाहते हैं।

इससे टीवी शो के पूरे एपिसोड को TikTok प्लेटफार्म पर पोस्ट करने का रास्ता भी खुला है। पिछले साल peacock शो के पहले एपिसोड को टिकटोक पर उपलब्ध कराया था, लेकिन इसे अनेक भागों में विभाजित किया गया था। अगर ऐसा फिर होता है तो आपको वही मुश्किलों से गुजरना पड़ेगा। इसके आलावा टिकटोक फुल स्क्रीन मोड और वीडियो – थंबनेल का निरीक्षण भी कर रहा है जिससे YouTube जैसी सुविधाएं पूरी हो सके।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है