Truecaller

भारत में Truecaller ने लॉन्च किया नया कॉल रिकॉर्डिंग फीचर – Truecaller जो की स्मार्टफोन के लिए एक कॉलर आईडी ऐप है। उसने हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI पावर कॉल रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्शन फीचर को लांच कर दिया है। दरअसल इस फीचर को पिछले साल Truecaller ने अमेरिका में भी उपलब्ध करवाया था। वहीं अब यह फीचर भारत में भी लागू लॉन्च हो चुका है। जिससे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर कॉल्स को रिकॉर्ड कर पाएंगे। साथ ही AI की सहायता से यूजर्स इन्हें ट्रांसक्राइब भी कर पाएंगे। हालांकि Truecaller ने यह सुविधा paid ग्राहक के लिए लांच की है।

कंपनी ने बताया कि ऐप के अंदर कॉल्स को सीधे रिकॉर्ड करने के लिए यूजर को किसी भी थर्ड पार्टी ऐप की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही कंपनी ने AI का उपयोग कर ट्रांसक्रिप्शन का फीचर भी उपलब्ध कराया है। जिससे कि रिकॉर्ड की गई कॉल्स का ट्रांसक्रिप्शन भी यूजर्स को आसानी से मिलेगा। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पहले भी Truecaller ने यूजर्स को कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा प्रदान की थी। परंतु गूगल की रोक टोक के कारण Truecaller ने इसे वापस बंद कर दिया था।

बता दे की सैमसंग के AI सपोर्ट वाले गैलेक्सी स्मार्टफोन और गूगल के पिक्सल 8 सीरीज के स्मार्टफोन में कॉल को ट्रांसक्राइब करने का फीचर दिया गया है। दुनिया भर में लोकप्रिय व्हाट्सएप पर भी यह कॉलर की पहचान की सर्विस Truecaller ने शुरू की थी। जिससे यूजर्स को इंटरनेट पर स्पैम कॉल से बचाने में काफी सहायता मिलती है। आपको बता दे कि भारत सहित कई देशों में स्पैम और टेलीमार्केटिंग कोर्स में बढ़ोतरी हुई है। एक रिपोर्ट में Truecaller ने यह बताया है कि देश में यूजर को प्रतिमाह औसतन 18 स्पैम कॉल आती है इसके बाद अब Bharti Airtel और Reliance Jio जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फिल्टर के उपयोग से टेलीमार्केटिंग कॉल्स को ब्लॉक करने का निर्देश दिया गया था। साथ ही Truecaller ने यह बताया है कि वह इस प्रकार के समाधान को लागू करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों से लगातार बातचीत कर रही है।

गोरतलब है की Truecaller ने स्वीडन के बाहर अपना पहला एक्सक्लूसिव ऑफिस बेंगलुरु में प्रारंभ किया था। देश के लिए इस ऑफिस का प्रयोग विशेष फीचर्स को डेवलप करने में किया जाएगा। आपको बता दे कि इस कंपनी का हेड क्वार्टर स्वीडन के स्टॉक डाउन में है। इस ऑफिस की कैपेसिटी लगभग 250 वर्कर्स की है। जिसमें आपको मॉडर्न टेक्नोलॉजी सहित कई सुविधाएं मिलती है। वही आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आज के समय में Truecaller के लगभग 35 करोड़ से ज्यादा यूजर्स है और इनमें से लगभग 25 करोड़ यूजर्स भारत के हैं।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है