Truecaller के Web वर्जन पर भी कर पाएंगे नंबर सर्च, पेश किया ये नया फीचर – एंड्राइड यूजर के लिए Truecaller कंपनी ने हाल ही में Truecaller For Web को भी पेश कर दिया है। जिसकी बदौलत अब एंड्रॉयड यूजर Truecaller के कुछ फीचर्स को वेब के जरिए भी उपयोग कर पाएंगे। इसके लिए यूजर वेब इंटरफेस पर लॉगिन करके अज्ञात नंबर या एसएमएस को ट्रूकॉलर के जरिए सर्च कर पाएंगे तथा कांटेक्ट को मैसेज भी भेज पाएंगे। वर्तमान में यह फीचर एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ कार्य करता है। हालांकि आईफोन सपोर्ट के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है।
दरअसल कंपनी पहले यूजर को साइन इन करने के बाद अपनी वेबसाइट पर अज्ञात नंबरों को जांचने की सुविधा प्रदान करती थी। परंतु अब Truecaller को एंड्रॉयड एप से ब्राउज़र में अधिक फीचर लाने के लिए डिजाइन कर दिया गया है। जिससे कि स्मार्टफोन पर वेब क्लाइंट को ट्रूकॉलर से लिंक करने के पश्चात यूजर्स अज्ञात नंबरों को सर्च बार में टाइप करके जांच पाएंगे। भले ही इस स्थिति में उनका स्मार्टफोन उनके पास नहीं हो।
वही आपको बता दे कि आप को कॉल के अलर्ट भी कंप्यूटर पर दिखाई देंगे। यानी जो एंड्रॉयड फोन ट्रूकॉलर से जुड़ा हुआ है उस पर आने वाले इनकमिंग कॉल का अलर्ट आपको ट्रूकॉलर वेब पर भी दिखाई देगा भले ही आपका फोन पास में ना हो। वही कंप्यूटर पर ट्रूकॉलर चैट मैसेज या एसएमएस का रिप्लाई करने के लिए आप कंप्यूटर या लैपटॉप की कीबोर्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे। जिसमें की तीन कैटेगरी होगी इनमें इनबॉक्स, प्रमोशन और स्पैम शामिल है। कंपनी के मुताबिक आउटगोइंग मैसेज को वेब इंटर फेस से भी इंपॉर्टेंट के रूप में चिन्हित किया जा सकेगा। जो की 100mb वाली बड़ी फाइल्स को अटैच करने की परमिशन देगा।
यूजर्स को एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर ट्रूकॉलर एक्सेस करने के लिए Windows या MacOS पर Firefox, Microsoft Edge और Google Chrome पर एक वेब ब्राउजर इंस्टॉल करना होगा। जिसके बाद Message टैब पर नेविगेट करने और 3 डॉट मेनू पर क्लिक करने के पश्चात Messaging For Web तथा Link a Device पर टैब करना होगा। जिससे यूजर वेब के लिए ट्रूकॉलर में QR कोड के जरिए लॉगिन कर पाएंगे। हालांकि यह फीचर अभी केवल एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर ही सपोर्ट करता है।
