Virat Kohli

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में बेहतरीन पारी खेलते हुए 110 गेंदों पर नाबाद 166 रन बनाए। इस दौरान विराट के बल्ले से 13 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले। वही मैच में विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 150.91 का रहा। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली ने 2 मुकाबलों में शतकीय पारी खेली थी।

विराट कोहली ने बनाए 10 बड़े रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने शतकीय पारी खेलते हुए यह 10 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए:

  1. तीसरे वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 46 वा शतक लगाया। वही वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक सचिन तेंदुलकर के हैं जिन्होंने अब तक कुल 49 शतक लगाए हैं वहीं विराट कोहली इस लिस्ट में 46 शतक के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
  2. सलामी बल्लेबाज के अलावा किसी अन्य नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 5 बार 150 रनों का आंकड़ा पार किया है। वहीं विराट के अलावा केवल ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ही 8 बार ऐसा कर पाए हैं। इस रिकॉर्ड में भी विराट कोहली दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
  3. श्रीलंका के खिलाफ तीसरा वनडे मुकाबला 15 जनवरी को खेला गया था। वही विराट कोहली ने 15 जनवरी के दिन अपनी चौथी सेंचुरी लगा दी। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले विराट कोहली ने 15 जनवरी 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ 122 रनों की पारी खेली थी तो वहीं 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 153 रनों की टेस्ट पारी तथा साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 104 रनों की पारी खेली थी।
  4. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा 22 बार शतक लगा चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले ही वनडे मुकाबले में शतक लगाते हुए विराट ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बता दे कि सचिन ने अब तक घरेलू सरजमीं पर 20 शतक लगाए थे।
  5. श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली अब तक कुल 10 शतक लगा चुके हैं वहीं इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 9 शतक लगाए थे। यानी विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
  6. तीसरे मुकाबले में शतक लगाते हुए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रनों के मामले में पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने को भी पीछे छोड़ दिया है। महिला जयवर्धने ने वनडे करियर में कुल 12650 रन बनाए थे वहीं विराट ने वनडे क्रिकेट में 12754 रन बना लिए हैं।
  7. मौजूदा समय में विराट कोहली अब तक कुल 74 इंटरनेशनल शतक लगा चुके हैं वहीं इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर 45 शतक के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है।
  8. श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मुकाबले में विराट कोहली ने अपने करियर का 74 वा इंटरनेशनल शतक लगाया।
  9. श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मुकाबले में विराट कोहली ने अपनी एक वनडे पारी में सर्वाधिक छक्के लगाए। बता दे कि विराट ने इस दौरान कुल 8 छक्के लगाए थे।
  10. वनडे करियर में विराट कोहली ने अपना दूसरा हाई स्कोर बनाया। बता दें कि इससे पहले उनका हाई स्कोर 183 रनों का है तथा अब उन्होंने दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाते हुए 166 रनों की पारी खेली थी।
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है