Vivo

Vivo Pad 3 में मिल सकता है Dimensity 9300 प्रोसेसर – Vivo कंपनी जल्द ही अपना Vivo Pad 3 लांच कर सकती है। दरअसल हाल ही में इस टैबलेट को गीक बेंच पर देखा गया है। माना जा रहा है कि यह टैबलेट एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है तथा इसमें प्रोसेसर के लिए Mediatek Dimensity 9300 प्रोसेसर उपलब्ध कराया जा सकता है। बता दे की गीकबेंच पर यह डिवाइस मॉडल नंबर PA2473 के साथ लिस्ट किया हुआ है। वही लिस्टिंग के मुताबिक इस Pad में आपको 16GB तक की रैम मिल सकती है। इस टैबलेट को सिंगल कोर टेस्ट में 2223 तथा मल्टी कोर टेस्ट में 7547 का स्कोर मिला है।

गौरतलब है कि पिछले साल लॉन्च किए गए Vivo Pad 2 में 12GB रैम और Mediatek Dimensity 9000 प्रोसेसर दिया गया है तथा इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत लगभग 29800 रुपए रखी गई थी। इस टैबलेट में आपको 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है। साथ ही में इसमें आपको 2 मेगापिक्सल का माइक्रो शूटर भी उपलब्ध कराया गया है। इसके अतिरिक्त इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है जो की सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए अच्छी क्वालिटी प्रदान करता है।

डिस्प्ले की बात की जाए तो इस टैबलेट में 12.01 इंच की LCD स्क्रीन 144 रिफ्रेश रेट के साथ उपलब्ध है। इसमें आपको 44 वोल्ट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10000 mAh की बैटरी भी मिलती है। बता दे कि Vivo अगले सप्ताह भारत में Vivo T3 5G स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने वाला है। हाल ही में एक अलग माइक्रोसाइट पर Vivo की T-सीरीज के स्मार्टफोन का टीजर भी जारी किया गया है। Vivo T3 5G स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए गए Vivo T2 की जगह लेगा।

इस स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर होंगे। वहीं इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ एलईडी फ्लैश भी मिलने वाला है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 20000 रुपए के लगभग रखा जा सकता है। वही एक लीक में यह सामने आया है कि इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो की 1800 nits की पिक ब्राइटनेस और 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। वहीं इस स्मार्टफोन के रैम और इंटरनल स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक के स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। कैमरे के लिए इसमें आपको 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा तथा 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।