भारत में 6 जून को लॉन्च होगा Vivo X Fold 3 Pro स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स – चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo जल्द ही भारत में Vivo X Fold 3 Pro फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने वाली है। बता दे की कंपनी अपने अपकमिंग फोल्डेबल Vivo X Fold 3 Pro को 6 जून को भारत में लॉन्च करेगी। इसके लिए कंपनी ने कुछ हाईलाइट भी साझा किए हैं। जिनमें फोन का स्लिक डिजाइन और इसकी बड़ी बैटरी के बारे में जानकारी शामिल है।
गोरतलब है कि कंपनी ने चीन में पिछले साल की Vivo X Fold 3 Pro को लांच कर दिया था। परंतु अभी तक इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च नहीं किया गया था। पिछले काफी समय से इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च को लेकर काफी सारी अफवाह चल रही थी। परंतु अब कंपनी में स्मार्टफोन के लॉन्च डेट की तारीख कंफर्म कर दी है। इस दौरान कंपनी ने फोन का टीजर जारी करते हुए इसके फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। बता दे कि इस स्मार्टफोन को आप अमेजॉन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इसके अतिरिक्त कंपनी के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर भी यह स्मार्टफोन उपलब्ध होगा।
कंपनी द्वारा शेयर किए गए टीजर के मुताबिक स्मार्टफोन में ZEISS कैमरा का उपयोग किया गया है। यह मोबाइल बहुत ही हल्के वजन का रहने वाला है। जिसमें कार्बन फाइबर का हिंज भी लगाया है जिसका वजन मात्र 14.98 ग्राम है। वही फोन का वजन 236 ग्राम का है। बता दे कि फोन की मोटाई 11.2 मिली मीटर फोल्डिंग स्टेट में बताई गई है ।वही कंपनी ने इस फोन में 5000 mAh की बैटरी लगाई है। परंतु फिर भी इसके वजन को कंपनी ने मेंटेन रखा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि Vivo X Fold 3 Pro स्मार्टफोन में 8.3 इंच की भीतरी डिस्प्ले तथा 6.3 इंच का बाहरी डिस्प्ले दिया जा रहा है। दोनों ही डिस्प्ले 4500 nits की पिक ब्राइटनेस और 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आती है। कैमरा कैपेसिटी की बात करें तो स्मार्टफोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का ois सपोर्ट वाला होगा। साथ ही में इसमें आपको 64 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो तथा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। हालांकि कंपनी ने अभी फोन की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि Vivo का यह फोल्डेबल फोन बाकी कंपनी जैसे Samsung और Honor जैसे बड़े ब्रांड को टक्कर दे पाता है या नहीं।
